Monday, 14 September 2026 | 5:38 PM
UP News

फर्रुखाबाद में लखनऊ अग्निकांड के बाद जिला प्रशासन एक्शन मोड में, 5 संस्थान सील

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 जून 2026 लखनऊ अग्निकांड के बाद जागा जिला प्रशासन, 5 संस्थान सील, नेहा नर्सिंग होम की ओटी भी हुई सील फर्रुखाबाद। लखनऊ में हुए भीषण अग्निकांड के बाद फर्रुखाबाद जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर के निर्देश पर नगर मजिस्ट्रेट पार
Share:
फर्रुखाबाद में लखनऊ अग्निकांड के बाद जिला प्रशासन एक्शन मोड में, 5 संस्थान सील
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 जून 2026 लखनऊ अग्निकांड के बाद जागा जिला प्रशासन, 5 संस्थान सील, नेहा नर्सिंग होम की ओटी भी हुई सील

फर्रुखाबाद। लखनऊ में हुए भीषण अग्निकांड के बाद फर्रुखाबाद जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर के निर्देश पर नगर मजिस्ट्रेट पारुल तरार, सीओ सिटी अभय वर्मा तथा अग्निशमन विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार को शहर के विभिन्न संस्थानों में सघन जांच अभियान चलाया।

जांच के दौरान कई स्थानों पर अग्नि सुरक्षा मानकों और अन्य आवश्यक नियमों की अनदेखी पाए जाने पर प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए एक कंप्यूटर सेंटर, दो कोचिंग सेंटर तथा दो बड़े मार्ट को सील कर दिया।

प्रशासन द्वारा स्वरूप क्लासेस, आचार्य क्लासेस, विशाल मेगा मार्ट, वी-मार्ट तथा ए प्लस एंड आरआर कंप्यूटर इंस्टीट्यूट को अनियमितताएं मिलने के बाद सील कर दिया गया।

विशाल मेगा मार्ट और वी-मार्ट को सील किए जाने की सूचना मिलते ही वहां मौजूद ग्राहकों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रशासन ने पहले सभी ग्राहकों को सुरक्षित बाहर निकलवाया, जिसके चलते कैश काउंटरों पर लंबी कतारें लग गईं। इसके बाद दोनों प्रतिष्ठानों को सील करने की कार्रवाई पूरी की गई।

इसी क्रम में घंटाघर चौक स्थित नेहा नर्सिंग होम की ऑपरेशन थिएटर (ओटी) को भी जांच के दौरान गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर सील कर दिया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से शहर के अन्य निजी संस्थानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में भी हड़कंप मचा हुआ है।

प्रशासन का कहना है कि जनपद में अग्नि सुरक्षा मानकों की अनदेखी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसे संस्थानों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।