Friday, 30 October 2026 | 6:41 PM
भारत

किंजर में शोषित समाज दल का विचार गोष्ठी सम्पन्न

Share:
किंजर में शोषित समाज दल का विचार गोष्ठी सम्पन्न
उत्तर प्रदेश के 50 सीटों पर शोषित समाज दल चुनाव लड़ेगा–गौतम

अरवल से द दस्तक 24 प्रतिनिधि उपेन्द्र पथिक द्वारा 
किंजर पंचायत के नगला स्थित आंबेडकर जगदेव स्मारक स्थल पर आज शोषित समाज दल के तत्वावधान में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
वेशलाल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए दल के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रामानुज सिंह गौतम ने दल की नीति, सिद्धांत वक्तव्य और कार्यक्रम की चर्चा की और कहा कि शहीद जगदेव प्रसाद के असली वारिश केवल शोषित समाज दल ही है। पर जगदेव बाबू के नाम पर कई धोखेबाज़ राजनीतिक करके शोषित वर्ग को बरगला रहे हैं।उनसे सावधान रहना चाहिए।
श्री गौतम ने कहा कि उत्तर प्रदेश में होने वाले विधान सभा चुनाव में करीब 50 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी की जा रही है। इस बाबत अगले शनिवार और रविवार को कानपुर की बैठक में फैसला लिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पंचायत और बूथ स्तर पर दल का संगठन बनाने की तैयारी की जा रही है।