Friday, 30 October 2026 | 5:50 PM
भारत

तृणमूल कांग्रेस में हुआ अनुशासन समितियों का गठन, ममता बनर्जी ने अभिषेक बनर्जी को बड़ी जिम्मेदारी

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस में सोमवार को पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी ने अनुशासन समितियों का गठन किया। इन समितियों में पार्टी के अनुभवी नेताओं को शामिल किया गया। इसके अलावा ममता बनर्जी ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी को बड़ी जिम्मेदारी दी है। उनको राष्ट्रीय प्रवक्ता पद का प्रभार भी स
Share:
तृणमूल कांग्रेस में हुआ अनुशासन समितियों का गठन, ममता बनर्जी ने अभिषेक बनर्जी को बड़ी जिम्मेदारी

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस में सोमवार को पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी ने अनुशासन समितियों का गठन किया। इन समितियों में पार्टी के अनुभवी नेताओं को शामिल किया गया। इसके अलावा ममता बनर्जी ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी को बड़ी जिम्मेदारी दी है। उनको राष्ट्रीय प्रवक्ता पद का प्रभार भी सौंपा गया है। वे राष्ट्रीय मामलों के आधिकारिक प्रवक्ता के रूप में भी काम करेंगे।

पार्टी ने विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी, राज्य मंत्री मानस भुइयां और पार्टी सांसद कल्याण बनर्जी सहित पांच अनुभवी नेताओं को कार्यसमिति में जगह दी गई। वहीं संसदीय अनुशासन समिति में सुदीप बंदोपाध्याय, डेरेक ओ ब्रायन, काकोली घोष दस्तीदार, कल्याण बनर्जी और नदीमुल हक, राज्य विधानसभा अनुशासन समिति में सोवनदेब चट्टोपाध्याय, निर्मल घोष, अरूप विश्वास, देबाशीष कुमार और फिरहाद हकीम को शामिल किया गया है। इसके साथ ही पार्टी की राज्य स्तरीय समिति में सुब्रत बख्शी, अरूप विश्वास, सुजीत बोस, फिरहाद हकीम और चंद्रिमा भट्टाचार्य को जगह दी गई है। पार्टी प्रमुख ने बताया कि अगर किसी कार्यकर्ता, सदस्य या नेता को किसी भी समिति द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया जाता है, तो उसे इसका जवाब देना होगा। अगर किसी व्यक्ति को तीन ऐसे कारण बताओ नोटिस मिलते हैं, तो उसे निलंबित करने के लिए कदम उठाए जाएंगे। इस बदलाव को अनुभवी नेताओं को सामने लाने के कदम के रूप में देखा जा रहा है।