Monday, 14 September 2026 | 11:55 PM
मनोरंजन

गोविंदा के बेटे को लॉन्च करेंगे डायरेक्टर साजिद खान

बॉलीवुड में लंबे समय के ब्रेक के बाद साजिद खान एक बार फिर डायरेक्शन की दुनिया में लौट आए हैं. लेकिन इस बार वो वही पुरानी कॉमेडी फिल्मों वाला अंदाज नहीं अपना रहे बल्कि कुछ बिल्कुल अलग करने जा रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक साजिद खान अपनी नई फिल्म ‘हंड्रेड’ के साथ हॉरर जॉनर में कदम रख रहे हैं. ये उनके
Share:
गोविंदा के बेटे को लॉन्च करेंगे डायरेक्टर साजिद खान
Read in your preferred language.

बॉलीवुड में लंबे समय के ब्रेक के बाद साजिद खान एक बार फिर डायरेक्शन की दुनिया में लौट आए हैं. लेकिन इस बार वो वही पुरानी कॉमेडी फिल्मों वाला अंदाज नहीं अपना रहे बल्कि कुछ बिल्कुल अलग करने जा रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक साजिद खान अपनी नई फिल्म ‘हंड्रेड’ के साथ हॉरर जॉनर में कदम रख रहे हैं. ये उनके करियर का एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है क्योंकि अब तक उन्हें कॉमिक कैपर बनाने के लिए ही जाना जाता था.

फिल्म ‘हंड्रेड’ की सबसे बड़ी चर्चा इसकी कास्ट को लेकर है. इस फिल्म के जरिए गोविंदा और सुनीता आहूजा के बेटे यशवर्धन आहूजा बॉलीवुड में बतौर लीड एक्टर डेब्यू करने जा रहे हैं. यशवर्धन के अपोजिट फिल्म में ‘लापता लेडीज’ से पहचान बना चुकी नितांशी गोयल नजर आएंगी. दोनों को पहली बार साथ देखना लोगों के लिए काफी दिलचस्प रहने वाला है.