बॉलीवुड के ये साल भी कई अच्छी यादों के साथ कई बुरी यादें भी देकर जा रहा है। इस साल हमने कई फिल्मी हस्तियों को खोया है। हाल ही में धर्मेंद्र के निधन से पूरी इंडस्ट्री शोक में डूबी नजर आई। अब डिनो मोरिया के घर भी इस वक्त मातम पसरा हुआ है। एक्टर ने पिता के निधन के बाद उन्हें याद करते हुए एक इमोशनल पोस्ट किया जिसके बाद इंडस्ट्री से उनके दोस्त उन्हें सपोर्ट के लिए धीरे-धीरे सामने उतर आए।
डिनो मोरिया ने एक इमोशनल नोट के जरिए पिता रॉनी मोरिया के निधन की जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है। उनके इस दुख में उनके फैंस और इंडस्ट्री से उनके अपने भी शोक में डूब गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने पिता की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की और एक इमोशनल पोस्ट लिखा है। इसमें उन्होंने बताया है कि वो किस कदर अपने पापा को मिस कर रहे हैं। डिनो ने इंस्टाग्राम पर पिता की कुछ अनसीन तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'हर दिन जिंदगी को पूरी तरह जियो, हर दिन हंसो, जो भी करो उसमें जोश रखो, एक्सरसाइज करो, नेचर के साथ वक्त बिताओ, धूप का मजा लो, अच्छा खाना खाओ, पहाड़ पर चढ़ो, समुद्र में तैरो, जंगल में ट्रेकिंग करो, मेहनत करो, अच्छे बनो, दयालु बनो, प्यार करो और ये सब केवल अपनी शर्तों पर करो! ये लिस्ट ऐसे ही चलती रहेगी।'
Entertainment
डिनो मोरिया ने पापा के निधन के बाद किया इमोशनल पोस्ट
बॉलीवुड के ये साल भी कई अच्छी यादों के साथ कई बुरी यादें भी देकर जा रहा है। इस साल हमने कई फिल्मी हस्तियों को खोया है। हाल ही में धर्मेंद्र के निधन से पूरी इंडस्ट्री शोक में डूबी नजर आई। अब डिनो मोरिया के घर भी इस वक्त मातम पसरा हुआ है। एक्टर ने पिता के निधन के बाद उन्हें याद करते हुए एक इमोशनल पोस्
Read in your preferred language.