Monday, 14 September 2026 | 10:42 PM
India

हरदोई में चोरों की पुलिस को चुनौती: थाने के पास दो दुकानों में चोरी शराब की पेटियां नगदी और सीसीटीवी ले गए।

हरदोई:- हरदोई के हरियावा थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं देर रात थाना परिसर से कुछ ही दूरी पर स्थित देशी और अंग्रेजी शराब की दो दुकानो मैं चोरी की वारदात हुई चोरों ने दुकानों के पीछे से नकाब लगाकर प्रवेश किया देशी शराब की लगभग 10 पेटियां अंग्रेजी शराब की बोतले और करीब ₹10000
Share:
हरदोई में चोरों की पुलिस को चुनौती: थाने के पास दो दुकानों में चोरी शराब की पेटियां नगदी और सीसीटीवी ले गए।
Read in your preferred language.

हरदोई:- हरदोई के हरियावा थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं देर रात थाना परिसर से कुछ ही दूरी पर स्थित देशी और अंग्रेजी शराब की दो दुकानो मैं चोरी की वारदात हुई चोरों ने दुकानों के पीछे से नकाब लगाकर प्रवेश किया देशी शराब की लगभग 10 पेटियां अंग्रेजी शराब की बोतले और करीब ₹10000 नगद ले गए।

चोरों ने वारदात की रिकॉर्डिंग मिटाने के लिए दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का डिजिटल वीडियो रिकॉर्ड (डी बी आर) उखाड़ लिया यह घटना हरियावा थाना परिसर से थोड़ी दूर डीसीएम शुगर और डिस्टलरी मील गेट के सामने हुई पास की एक परचून की दुकान में भी सेंधमार नगदी अन्य सामान चुराया गया सोमवार सुबह जब दुकानदार अपनी दुकानों पर पहुंचे तो उन्होंने ताले टूटे और नकाब पड़े देखें इसके बाद चोरी का पता चला सूचना मिलने पर हरियावा पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की पुलिस ने साक्ष्य के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया स्थानीय लोगों ने थाने से इतनी कम दूरी पर हुई इस चोरी पर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं पुलिस आसपास से सीसीटीवी फुटेज कंगाल कर चोरों का सुराग लगाने का प्रयास कर रही है