Tuesday, 15 September 2026 | 2:24 AM
मनोरंजन

'बंटवारा 1947' के लिए सनी देओल ने ली सबसे ज्यादा फीस? जानें प्रीति और अली फजल ने कितना किया चार्ज?

सनी देओल एक और देशभक्ति वाली फिल्म के साथ वापसी कर रहे हैं। यह फिल्म 'बंटवारा 1947' है। इसमें सनी देओल शबाना आजमी और प्रीति जिंटा नजर आने वाले हैं। फिल्म की रिलीज से पहले, मेकर्स ने इसका ट्रेलर जारी किया। इसे दर्शकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। बताया जाता है कि सनी देओल इस फिल्म के लिए सबसे ज्
Share:
'बंटवारा 1947' के लिए सनी देओल ने ली सबसे ज्यादा फीस? जानें प्रीति और अली फजल ने कितना किया चार्ज?
Read in your preferred language.

सनी देओल एक और देशभक्ति वाली फिल्म के साथ वापसी कर रहे हैं। यह फिल्म 'बंटवारा 1947' है। इसमें सनी देओल शबाना आजमी और प्रीति जिंटा नजर आने वाले हैं। फिल्म की रिलीज से पहले, मेकर्स ने इसका ट्रेलर जारी किया। इसे दर्शकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। बताया जाता है कि सनी देओल इस फिल्म के लिए सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर हैं।
सनी देओल की कितनी है फीस?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'बंटवारा 1947' का बजट 150 करोड़ रुपये है।
सनी देओल को 'बंटवारा 1947' के लिए 60 करोड़ रुपये की फीस मिली है।
प्रीति ने इस फिल्म के लिए कथित तौर पर 10 करोड़ रुपये लिए हैं।
शबाना आजमी की फीस का खुलासा नहीं हुआ है।
वहीं अली फजल ने एक स्पेशल अपीयरेंस के लिए कथित तौर पर 7 करोड़ रुपये लिए हैं।