Tuesday, 15 September 2026 | 2:50 AM
मनोरंजन

क्या सलमान खान ने कम की फिल्म 'SVC63' के लिए फीस?

सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म 'SVC63' को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में खबर आई कि सलमान खान ने इस फिल्म की फीस घटाकर 70 करोड़ रुपये की है। हालांकि कुछ ही दिनों बाद मेकर्स ने फिल्म के लिए सलमान की फीस से जुड़ी अटकलों को आधिकारिक तौर पर खारिज कर दिया है। बॉलीवुड एक्टर 6 अगस्त से इस फिल्म का अगला शेड्यू
Share:
क्या सलमान खान ने कम की फिल्म 'SVC63' के लिए फीस?
Read in your preferred language.

सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म 'SVC63' को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में खबर आई कि सलमान खान ने इस फिल्म की फीस घटाकर 70 करोड़ रुपये की है। हालांकि कुछ ही दिनों बाद मेकर्स ने फिल्म के लिए सलमान की फीस से जुड़ी अटकलों को आधिकारिक तौर पर खारिज कर दिया है। बॉलीवुड एक्टर 6 अगस्त से इस फिल्म का अगला शेड्यूल शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं।

'SVC63' बनाने वाले प्रोडक्शन हाउस, श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स ने सलमान खान की एक्टिंग फीस से जुड़ी खबरों को आधिकारिक तौर पर गलत बताया है। निर्माताओं ने इन अटकलों को 'पूरी तरह से मनगढ़ंत और तथ्यों के हिसाब से गलत' बताया है। उन्होंने कहा कि टीम का फोकस एक शानदार सिनेमाई अनुभव देने पर है।

मीडिया रिपोट्स के मुताबिक 'SVC63' के मेकर्स ने मुंबई में छह हफ्ते का शेड्यूल प्लान किया है। इस शेड्यूल में जबरदस्त एक्शन सीन और सैकड़ों जूनियर आर्टिस्ट के साथ भीड़ वाले कई सीक्वेंस शामिल होंगे। शुरू में इस शेड्यूल की शूटिंग हैदराबाद में करने का प्लान बनाया था। मगर बाद में इसे मुंबई शिफ्ट कर दिया गया। इसके अलावा, SVC63 के लिए मेकर्स का बड़ा शेड्यूल सितंबर तक चलेगा। उनका लक्ष्य अक्टूबर तक सलमान खान स्टारर इस फिल्म के एक्शन हिस्सों को पूरा करना है। इस प्रोजेक्ट को ईद 2027 पर सिनेमाघरों में रिलीज करने का प्लान है। इसके निर्देशक वाम्शी पैडिपल्ली हैं।
यह नयनतारा के साथ सलमान का पहला प्रोफेशनल कोलैबोरेशन है।