Monday, 14 September 2026 | 11:04 PM
भारत

सांसद पप्पू यादव को गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने बता दिया 'हाथी'?

बिहार के उपमुख्यमंत्री सह गृह विभाग के मंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार (20 फरवरी, 2026) को सदन में कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाने वालों को जवाब दिया. बताया कि कैसे बिहार की पुलिस अपना काम कर रही है. कैसे बिहार में सुशासन का राज है. अभी कुछ दिनों पहले ही सांसद पप्पू यादव को पटना में पुलिस ने गिरफ्तार क
Share:
सांसद पप्पू यादव को गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने बता दिया 'हाथी'?
Read in your preferred language.

बिहार के उपमुख्यमंत्री सह गृह विभाग के मंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार (20 फरवरी, 2026) को सदन में कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाने वालों को जवाब दिया. बताया कि कैसे बिहार की पुलिस अपना काम कर रही है. कैसे बिहार में सुशासन का राज है. अभी कुछ दिनों पहले ही सांसद पप्पू यादव को पटना में पुलिस ने गिरफ्तार किया था. सम्राट चौधरी ने पप्पू यादव का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा. हाथी तक कह दिया.

सम्राट चौधरी ने बिहार विधानसभा में कहा, "एयरपोर्ट पर लोग उतरते हैं और कहते हैं कि बिहार पुलिस चींटी भी नहीं मार सकती और वह आदमी दो घंटा के अंदर गिरफ्तार हो जाता है और कहता है कि बीमार हो गए हैं. अब हाथी भी बीमार होकर पुलिस के डर से अस्पताल में जाना ज्यादा पसंद करता है. ये स्थिति है बिहार की… आप समझ लीजिए बिहार कैसे बदल चुका है."

विपक्ष के नेताओं पर हमला करते हुए डिप्टी सीएम ने आगे कहा कि ये लोग सिर्फ गलत बयानबाजी करते हैं. उन्होंने कहा, "मैं तो कोट कर रहा हूं राबड़ी देवी को कि उन्होंने कहा था कि नीट छात्रा कांड में मंत्री का बेटा या मंत्री शामिल हैं. मैंने कहा कि आप नाम बताइए और सबूत दीजिए 24 घंटे के अंदर बेउर जेल में बंद करूंगा… आप कैसे सवाल उठा सकते हैं? आप सदन के सदस्य हैं तो जवाब देना होगा."