Tuesday, 15 September 2026 | 12:22 AM
मनोरंजन

धनश्री ने पूरा किया भोजपुरी स्टार पवन सिंह से निभाया वादा; गुलाबी साड़ी-माथे पर बिंदी लगाए दिया संस्कारी लुक

बीते दिनों धनश्री वर्मा रियलिटी शो राइज एंड फॉल से काफी चर्चाओं में रही थीं। आज वो एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो गुलाबी रंग की साड़ी पहने दिख रही हैं। नेटिजंस की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं, जिसमें वो भोजपुरी अभिनेता को इसके लिए जिम्
Share:
धनश्री ने पूरा किया भोजपुरी स्टार पवन सिंह से निभाया वादा; गुलाबी साड़ी-माथे पर बिंदी लगाए दिया संस्कारी लुक
Read in your preferred language.

बीते दिनों धनश्री वर्मा रियलिटी शो राइज एंड फॉल से काफी चर्चाओं में रही थीं। आज वो एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो गुलाबी रंग की साड़ी पहने दिख रही हैं। नेटिजंस की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं, जिसमें वो भोजपुरी अभिनेता को इसके लिए जिम्मेदार मान रहे हैं। डांसर-कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड में पिंक कलर की साड़ी पहने सज- संवरकर पहुंची। इसमें उन्हें माथे पर बिंदी लगाए भी देखा गया। धनश्री का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

धनश्री वर्मा का साड़ी पहने वीडियो सामने आते ही लोग भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह का जिक्र कर रहे हैं। आपको बताते चलें कि राइज एंड फॉल शो में पवन सिंह और धनश्री बतौर प्रतियोगी नजर आए थे। इस दौरान अभिनेता ने धनश्री से साड़ी पहनने के लिए कहा था। इतना ही नहीं उन्होंने इस शो के फाइनल में आकर धनश्री को एक साड़ी भी गिफ्ट की थी और इसे पहनने लिए कहा था। इसी वजह से डांसर का ये साड़ी लुक देख फैंस पवन सिंह का जिक्र कर रहे हैं।