Monday, 14 September 2026 | 9:20 PM
Entertainment

दीपिका पादुकोण ने बॉलीवुड के वर्क कल्चर की सच्चाई की जगजाहिर

दीपिका पादुकोण ने संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'स्पिरिट' में आठ घंटे काम करने की शर्त रखी। वह अपनी बेटी की परवरिश में अधिक समय देना चाहती थी। इस वजह से उन्हें फिल्म ‘स्पिरिट’ से हटा दिया गया। लेकिन दीपिका अब भी इस मुद्दे पर खुलकर बोल रही हैं। एक हालिया इंटरव्यू में उन्होंने 8 घंटे काम करने की शर्त को
Share:
दीपिका पादुकोण ने बॉलीवुड के वर्क कल्चर की सच्चाई की जगजाहिर
Read in your preferred language.

दीपिका पादुकोण ने संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'स्पिरिट' में आठ घंटे काम करने की शर्त रखी। वह अपनी बेटी की परवरिश में अधिक समय देना चाहती थी। इस वजह से उन्हें फिल्म ‘स्पिरिट’ से हटा दिया गया। लेकिन दीपिका अब भी इस मुद्दे पर खुलकर बोल रही हैं। एक हालिया इंटरव्यू में उन्होंने 8 घंटे काम करने की शर्त को जायज बताया। साथ ही फिल्म इंडस्ट्री के वर्किंग कल्चर को लेकर भी सवाल उठाए।

सीएनबीसी टीवी18 को दिए एक इंटरव्यू में दीपिका पादुकोण ने कहा, ‘मैं इस बात काे लेकर मुखर रही हूं कि इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में बदलाव लेकर आऊं। क्योंकि यह बहुत ही क्रूर है। हमारी एक आदत है कि ये तो चलता है। लेकिन मैं उनमें से हूं, जो चाहती है कि चीजें बेहतर हों। अगर हम खुद को एक इंडस्ट्री कहते हैं लेकिन एक इंडस्ट्री की तरह काम नहीं करते हैं। हम बहुत डिसऑर्गेनाइज इंडस्ट्री हैं। अब समय आ गया है कि हम एक सिस्टम बनाए, एक बेहतर वर्किंग कल्चर बनाएं। इसी इंटरव्यू में दीपिका पादुकोण ने कहा कि वह किसी का नाम लेकर बखेड़ा नहीं करना चाहती हैं। लेकिन कई मेल एक्टर्स बॉलीवुड में हैं, जो कई साल से सिर्फ 8 घंटे ही काम करते हैं। यहां तक कि वीकएंड पर तो काम करते ही नहीं है। इन बातों को उठाकर दीपिका फीमेल एक्ट्रेस के लिए भी एक बेहतर वर्किंग कल्चर फिल्म इंडस्ट्री में बनाना चाहती हैं।