*महराजगंज जौनपुर*
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी विधानसभा बादलपुर के अंतर्गत भटौली ग्राम सभा में पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष श्याम नारायण बिन्द की अध्यक्षता में भारत के पूर्व रक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं पद्म विभूषण से सम्मानित धरतीपुत्र नेताजी मुलायम सिंह यादव जी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित सपाजनों ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा गोष्ठी आयोजित कर उनके संघर्षों, विचारों और सामाजिक न्याय के प्रति प्रतिबद्धता को याद किया।
मुख्य अतिथि के रूप में जौनपुर सपा सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव सदैव सामाजिक न्याय, शोषितों, वंचितों, दलितों, पिछड़ों, किसानों, नौजवानों, अधिवक्ताओं और व्यापारियों के हक एवं अधिकारों के लिए संघर्ष करते रहे। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज के कमजोर वर्गों को सम्मान और अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष करते रहे। आज समाजवादी पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है कि वह नेताजी के विचारों और समाजवादी सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाए। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एकजुट होकर वर्ष 2027 में पीडीए की सरकार बनाएंगे।
गोष्ठी को जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रमापति यादव, सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया तथा नेताजी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर बदलापुर विधानसभा अध्यक्ष रामजतन यादव, पूर्व विधायक लाल बहादुर यादव, जयंती यादव सपा नेत्री, सेक्टर प्रभारी अमर बहादुर यादव, समाजसेवी आशीष मौर्य, सहित सैकड़ों समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सचिव अधिवक्ता महासभा समर बहादुर यादव एडवोकेट ने किया, कार्यक्रम आयोजक ब्लॉक अध्यक्ष समाजवादी पार्टी राजेश कुमार गौतम ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया।