Tuesday, 15 September 2026 | 2:49 AM
Home / News / News
News

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर पर जानलेवा हमला

उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के देवबंद इलाके में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर पर जानलेवा हमला हुआ है। वह दिल्ली से घर जा रहे थे। हरियाणा नंबर की कार से आए हमलावरों ने चंद्रशेखर पर 4 राउंड फायरिंग की। गोली उनके पेट को छूते हुए निकल गई। फायरिंग में कार के शीशे भी टूटे गए हैं। उनको अस्पताल ले जाया गया है। अस्प
Share:
भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर पर जानलेवा हमला
Read in your preferred language.

उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के देवबंद इलाके में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर पर जानलेवा हमला हुआ है। वह दिल्ली से घर जा रहे थे। हरियाणा नंबर की कार से आए हमलावरों ने चंद्रशेखर पर 4 राउंड फायरिंग की। गोली उनके पेट को छूते हुए निकल गई। फायरिंग में कार के शीशे भी टूटे गए हैं। उनको अस्पताल ले जाया गया है।

अस्पताल के बाहर समर्थकों की भीड़ लगी हुई है। पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई है और इलाके की घेराबंदी कर बदमाशों की गिरफ्तारी में जुट गई है। जिला कलेक्टर और एसएसपी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

चन्द्रशेखर भीम आर्मी के सह-संस्थापक और अध्यक्ष हैं। वे अंबेडकरवादी कार्यकर्ता और वकील हैं। आजाद, सतीश कुमार और विनय रतन सिंह ने 2014 में भीम आर्मी की स्थापना की। यह संगठन भारत में शिक्षा के माध्यम से दलित हिंदुओं की मुक्ति के लिए काम करता है। यह पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दलितों के लिए मुफ्त स्कूल चलाता है।