Tuesday, 15 September 2026 | 3:48 AM
मनोरंजन

'दे दे प्यार दे 2' आधा बजट निकालने वाली है, वो भी ओपनिंग वीकेंड में

अजय देवगन की फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' ने ओपनिंग डे पर आते ही बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया है. इसके सामने पहले से मौजूद फिल्में चाहे वो हक हो या थामा और एक दीवाने की दीवानियत, सबकी कमाई बहुत तेजी से घट चुकी है क्योंकि अब ज्यादा दर्शक अजय देवगन को बड़े पर्दे पर देखने के लिए जा रहे हैं. 14 नवंबर को रिली
Share:
'दे दे प्यार दे 2' आधा बजट निकालने वाली है, वो भी ओपनिंग वीकेंड में
Read in your preferred language.

अजय देवगन की फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' ने ओपनिंग डे पर आते ही बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया है. इसके सामने पहले से मौजूद फिल्में चाहे वो हक हो या थामा और एक दीवाने की दीवानियत, सबकी कमाई बहुत तेजी से घट चुकी है क्योंकि अब ज्यादा दर्शक अजय देवगन को बड़े पर्दे पर देखने के लिए जा रहे हैं.

14 नवंबर को रिलीज हुई फिल्म को आज थिएटर्स में तीसरा दिन है. फिल्म ने ओपनिंग डे पर अजय देवगन की साल 2025 में दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्म का रिकॉर्ड बनाया और दूसरे दिन की कमाई उससे भी ज्यादा हुई. वहीं तीसरे दिन फिल्म को छुट्टी का फायदा मिलता दिख रहा है.

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का हिसाब-किताब रखने वाली वेबसाइट सैक्निल्क के मुताबिक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' ने ओपनिंग डे पर 8.75 करोड़ रुपये का और फिर दूसरे दिन 12.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.

वहीं आज तीसरे दिन 8:05 बजे तक 11.48 करोड़ कमाते हुए फिल्म ने टोटल 32.48 करोड़ रुपये बटोर लिए हैं. आज का आंकड़ा अभी शुरुआती है. फाइनल डेटा आने के बाद इसमें बदलाव हो सकता है.

फिल्मीबीट की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म को बनाने में करीब 100 करोड़ का खर्च आया है और सैक्निल्क के अनुसार 2 दिनों में फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 35.25 करोड़ रुपये हो चुका है.

इस कलेक्शन में आज का घरेलू कलेक्शन जोड़ दें तो ये फिल्म अपने पहले वीकेंड में ही बजट का आधा हिस्सा निकालने के करीब पहुंच चुकी है.

इस साल रिलीज हुई रोमांटिक फिल्मों में ओपनिंग वीकेंड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में अजय देवगन की हालिया रिलीज चौथी सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है.