Tuesday, 15 September 2026 | 3:51 AM
भारत

पेट्रोल पर सियासत की 'साइकिल':महंगे पेट्रोल के विरोध में शिवराज ने जो साइकिल चलाई थी उसे कमलनाथ ने मांगा; CM बोले- उम्र का लिहाज करता हूं, साइकिल नहीं दूंगा

विधानसभा की कार्यवाही के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बयान का वीडियो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। वीडियो में मुख्यमंत्री शिवराज की तरफ इशारा करते हुए कमलनाथ कहते हैं, 'कम से कम आपकी साइकिल हमें तो दिलवा दीजिए।' इस पर शिवराज कहते हैं, 'आपकी उम्र का लिहाज करता
Share:
Read in your preferred language.

विधानसभा की कार्यवाही के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बयान का वीडियो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। वीडियो में मुख्यमंत्री शिवराज की तरफ इशारा करते हुए कमलनाथ कहते हैं, 'कम से कम आपकी साइकिल हमें तो दिलवा दीजिए।' इस पर शिवराज कहते हैं, 'आपकी उम्र का लिहाज करता हूं। किसी भी कीमत पर आपको साइकिल नहीं दूंगा।' दरअसल, कमलनाथ ने महंगे होते पेट्रोल-डीजल पर सवाल उठाते हुए शिवराज द्वारा पुरानी सरकारों के वक्त चलाई गई साइकिल को लेकर चुटकी ली थी।
कांग्रेस के नरेंद्र सलूजा ने इस पर कहा है, इस तरह विधानसभा की कार्यवाही का वीडियो सार्वजनिक करना नियमों के विरुद्ध है। विधानसभा किसी एक दल की नहीं होती। यह सभी दलों से मिलकर बनती है। यह सीधे-सीधे नियमों का उल्लंघन है।

सवांददाता: संदीप साहू