Tuesday, 15 September 2026 | 6:02 AM
भारत

'बिहार में अपराधी विजय और सम्राट हो गए', कानून व्यवस्था पर बोले राजद नेता तेजस्वी यादव

आरजेडी के कार्यकारी अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव abp न्यूज से बातचीत में कहा है कि देश में LPG गैस सिलेंडर की भयानक किल्लत होने वाली है. नोटबंदी में लोगों को कितनी परेशानी हुई जग जाहिर है. कोविड में मजदूरों को पैदल आना पड़ा था. लोग परेशान रहे. LPG गैस सिलेंडर की कमी पर सरकार ने हाथ खड़ा कर
Share:
'बिहार में अपराधी विजय और सम्राट हो गए', कानून व्यवस्था पर बोले राजद नेता तेजस्वी यादव
Read in your preferred language.

आरजेडी के कार्यकारी अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव abp न्यूज से बातचीत में कहा है कि देश में LPG गैस सिलेंडर की भयानक किल्लत होने वाली है. नोटबंदी में लोगों को कितनी परेशानी हुई जग जाहिर है. कोविड में मजदूरों को पैदल आना पड़ा था. लोग परेशान रहे. LPG गैस सिलेंडर की कमी पर सरकार ने हाथ खड़ा कर दिया. केंद्र सरकार की विदेश नीति पूरी तरह फ्लॉप है.

तेजस्वी यादव ने केंद्र पर हमला बोलते हुए कहा, ''विदेश नीति नाम की कोई चीज नहीं है. केंद्र सरकार की निजी नीति चल रही है. पेट्रोल डीजल का भी संकट हो सकता है. पेट्रोल डीजल और गैस के दाम आने वाले समय में काफी बढ़ेंगे.''

RJD नेता बिहार सरकार को घेरते हुए कहा, ''बिहार में कानून व्यवस्था चरमरा गई है. अपराधी बेलगाम हैं. जिन राज्यों में BJP के पास गृह विभाग है. वहां क्राइम चरम पर है. अपराधियों को बीजेपी का संरक्षण मिलता है.'' दोनों डिप्टी सीएम पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में अपराधी विजय और सम्राट हो गये हैं. BJP अपने चुनावी लाभ के लिए अपराधियों से डील करती है. किसी भी बड़े मामले में कार्रवाई नहीं होती, लीपापोती कर दी जाती है.