Monday, 14 September 2026 | 10:14 PM
India

कांग्रेस आज से शुरू करेगी जय बापू, जय भीम जय संविधान अभियान, लगाई जाएगी हर जिले में चौपाल

कांग्रेस महात्मा गांधी व संविधान निर्माता डाॅ भीमराव आंबेडकर के सम्मान में रविवार से राष्ट्रव्यापी जय बापू, जय भीम, जय संविधान अभियान शुरू करेगी। इसके अंतर्गत हर जिले में चौपाल लगाई जाएगी और महात्मा गांधी व आंबेडकर की महिमा का गुणगाान किया जाएगा। कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा कि भाज
Share:
कांग्रेस आज से शुरू करेगी जय बापू, जय भीम जय संविधान अभियान, लगाई जाएगी हर जिले में चौपाल
Read in your preferred language.

कांग्रेस महात्मा गांधी व संविधान निर्माता डाॅ भीमराव आंबेडकर के सम्मान में रविवार से राष्ट्रव्यापी जय बापू, जय भीम, जय संविधान अभियान शुरू करेगी। इसके अंतर्गत हर जिले में चौपाल लगाई जाएगी और महात्मा गांधी व आंबेडकर की महिमा का गुणगाान किया जाएगा। कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा कि भाजपा संविधान विरोधी है। वह महात्मा गांधी और बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर का अपमान करती आई है। इसे लेकर पार्टी पूरे देश में जिलों में चौपाल लगाकर अलख जगाएगी। लोगों को बताएगी की कैसे बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर पर 17 दिसंबर को संसद में गृहमंत्री ने एक ऐसी अपमानजनक टिप्पणी की और भाजपा तथा उसका अनुषांगिक संगठन कैसे महात्मा गांधी और बाबा साहब का अपमान करती है। खेड़ा ने कहा कि शाह की अपमानजनक टिप्पणी पर पूरे देश में एक आंदोलन शुरू किया गया है।