Tuesday, 15 September 2026 | 3:41 AM
भारत

सचिन पायलट का समर्थन करने से संजय झा को कांग्रेस ने पार्टी से किया बाहर

कांग्रेस नेता संजय झा को कांग्रेस पार्टी से हटा दिया गया है। महाराष्ट्र कांग्रेस कमेटी ने पत्र जारी करते हुए कहा कि पार्टी गतिविधियों और अनुशासन तोड़ने के तहत यह निर्णय लिया गया है। राजस्थान में जारी सियासी हलचल में संजय झा ने सचिन पायलट का समर्थन किया था। संजय झा ने कहा था कि राजस्थान में सचिन पायल
Share:
Read in your preferred language.

कांग्रेस नेता संजय झा को कांग्रेस पार्टी से हटा दिया गया है। महाराष्ट्र कांग्रेस कमेटी ने पत्र जारी करते हुए कहा कि पार्टी गतिविधियों और अनुशासन तोड़ने के तहत यह निर्णय लिया गया है। राजस्थान में जारी सियासी हलचल में संजय झा ने सचिन पायलट का समर्थन किया था। संजय झा ने कहा था कि राजस्थान में सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बना देना चाहिए।

संजय झा ने सचिन पायलट के समर्थन में मंगलवार को ट्वीट करते हुए लिखा था कि राजस्थान में तीन बार के मुख्यमंत्री रह चुके अशोक गहलोत को पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी दे देनी चाहिए, पार्टी जहां कमजोर है वहां गहलोत पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करें। इसके साथ ही उन्होंने सचिन पायलट को राजस्थान का सीएम और राज्य में नया कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने की मांग रखी थी। अंत में उन्होंने लिखा था कि 'जहां चाह, वहां राह'।

बता दें कि इसके पहले पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते राजस्थान के उपमुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष पद से सचिन पायलट को हटा दिया गया था। वहीं, अब उनका (सचिन पायलट) समर्थन कर रहे संजय झा को भी पार्टी से बाहर कर दिया गया है।njay