Tuesday, 15 September 2026 | 4:19 AM
भारत

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ हुई क्राइम ब्रांच में शिकायत

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ सोमवार को एक और शिकायत पुलिस क्राइम ब्रांच में की गई। इस बार भाजपा नेताओं ने आइटी सेल के संयोजक शिवराज डाबी को लेकर किए गए एक ट्वीट को शिकायत का आधार बनाया है। उनका कहना है कि इससे उनकी भावनाएं आहत हुई हैं। एएसपी निश्चल झारिया ने बताया कि भाजपा नेता ब्रजेश लू
Share:
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ हुई क्राइम ब्रांच में शिकायत
Read in your preferred language.

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ सोमवार को एक और शिकायत पुलिस क्राइम ब्रांच में की गई। इस बार भाजपा नेताओं ने आइटी सेल के संयोजक शिवराज डाबी को लेकर किए गए एक ट्वीट को शिकायत का आधार बनाया है। उनका कहना है कि इससे उनकी भावनाएं आहत हुई हैं।

एएसपी निश्चल झारिया ने बताया कि भाजपा नेता ब्रजेश लूनावत समेत अन्य कार्यकर्ता आए थे। उन्होंने एक शिकायती आवेदन देते हुए दिग्विजय सिंह के ट्वीट की फोटोकॉपी भी दी है। उनका आरोप है कि दिग्विजय ने आइटी सेल के संयोजक डाबी को लेकर भ्रम फैलाने वाला जो ट्वीट किया है, उससे उनकी भावनाएं आहत हुई हैं। इसमें उनको एफबीआइ ([अमेरिकी जांच एजेंसी)] का मोस्ट वांटेड बताया है। यह शिकायत पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजेश लूनावत, प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर, शैलेन्द्र शर्मा और शिवराज सिंह डाबी ने की। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।