Monday, 14 September 2026 | 10:10 PM
India

सिद्धार्थनगर में सीएम योगी बोले: सपा-कांग्रेस समाज को जाति के नाम पर बांट रहीं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिद्धार्थनगर में 311 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 107 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। उन्होंने कहा, पिछले 8-9 वर्षों मे जो प्रयास हुआ है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और नेतृत्व में जो प्रयास हुआ है, देश के अंदर 112 जनपद आकांक्षी जनपद हैं और अग्र
Share:
सिद्धार्थनगर में सीएम योगी बोले: सपा-कांग्रेस समाज को जाति के नाम पर बांट रहीं
Read in your preferred language.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिद्धार्थनगर में 311 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 107 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। उन्होंने कहा, पिछले 8-9 वर्षों मे जो प्रयास हुआ है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और नेतृत्व में जो प्रयास हुआ है, देश के अंदर 112 जनपद आकांक्षी जनपद हैं और अग्रणी छलांग लगाने वाला कोई जनपद है और नीति आयोग से 25 करोड़ की पुरष्कार प्राप्त करने वाला कोई जनपद है तो वो सिद्धार्थनगर जनपद है। अब यह विकास के पैदान पर तेजी के साथ अग्रणी भूमिका के लिए जाने जाने वाला जनपद है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, कांग्रेस ने शिक्षा, कौशल विकास, रोज़गार और उद्यमिता जैसे क्षेत्रों में देश के साथ धोखा किया। कांग्रेस ने देश पर लगभग 55-60 साल तक शासन किया, फिर भी उन्होंने इन क्षेत्रों के लिए कभी कोई विजन नहीं बनाया। आज के युवाओं को कौशल विकास की जरूरत है। उन्हें अच्छी शिक्षा, कौशल प्रशिक्षण, रोज़गार के अवसर, नौकरियां और उद्यमिता के रास्ते चाहिए। हम कह सकते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में, पिछले 12 वर्षों में देश भर में 17 करोड़ लोगों को नौकरियां मिली है। 2014 से पहले, कौशल विकास के लिए कोई व्यवस्थित सिस्टम नहीं था और आज मैं कह सकता हूं कि उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में 17,000 कौशल विकास केंद्र हैं।

समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा, इनके एजेंडे में विकास नहीं है। 59 हजार करोड़ से अधिक का अनुपूरक बजट हम लेकर आए थे। उन्होंने उसमें रोड़े अटकाए। आज कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के नेता समाज को जाति के नाम पर बांटने का पाप कर रहे हैं।