कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदलने को लेकर लगाई जा रही अटकलों के बीच अब कांग्रेस ने दिल्ली में हुई राज्य को लेकर मीटिंग को लेकर अपडेट दिया है. कांग्रेस राज्यसभा सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा है कि कर्नाटक को लेकर आज बड़ी बैठक हुई है. इस बैठक में राज्यसभा चुनाव और एमएलसी चुनाव को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा हुई है. बाकी जो भी अटकलें लगाई जा रही थी वह निराधार गलत है. उन्होंने कहा कि अटकलों में किसी तरह की कोई सच्चाई नहीं है. कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने कहा कि आज हमारी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ व्यापक चर्चा हुई, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार और मैं इस चर्चा में मौजूद रहे. आज पूरी चर्चा आगामी राज्यसभा चुनाव और कर्नाटक के पार्षद चुनाव पर हुई. आप जो भी अनुमान लगा रहे हैं, उसपर कोई चर्चा नहीं हुई. आज हमने बस पार्षद चुनाव और राज्यसभा चुनाव पर चर्चा की, इसके उम्मीदवारों की जल्द घोषणा होगी.
भारत
कर्नाटक में नहीं बदला जाएगा सीएम, कांग्रेस ने सभी अकटलों को किया खारिज
कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदलने को लेकर लगाई जा रही अटकलों के बीच अब कांग्रेस ने दिल्ली में हुई राज्य को लेकर मीटिंग को लेकर अपडेट दिया है. कांग्रेस राज्यसभा सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा है कि कर्नाटक को लेकर आज बड़ी बैठक हुई है. इस बैठक में राज्यसभा चुनाव और एमएलसी चुनाव को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा ह
Read in your preferred language.