Tuesday, 15 September 2026 | 3:23 AM
भारत

CJP कार्यकर्ता के पिता से मारपीट मामले में पुलिस का बड़ा आश्वासन, 72 घंटे में गिरफ्तारी और SC/ST एक्ट की बात

जंतर-मंतर पर CJP कार्यकर्ता नीशू आजाद के पिता संजय कुमार से कथित मारपीट के मामले में CJP ने पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने पर प्रदर्शन किया। करीब तीन घंटे की बैठक के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ SC/ST एक्ट के तहत कार्रवाई और 72 घंटे में गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। पुलिस ने मामले में जांच जारी होने और जल्द चार्जशीट दाखिल करने की बात कही है।
Share:
CJP कार्यकर्ता के पिता से मारपीट मामले में पुलिस का बड़ा आश्वासन, 72 घंटे में गिरफ्तारी और SC/ST एक्ट की बात
अभिजित दीपके
Read in your preferred language.

दिल्ली के जंतर-मंतर पर 23 जून को CJP कार्यकर्ता नीशू आजाद के पिता संजय कुमार के साथ कथित मारपीट का मामला अब फिर चर्चा में है। मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर CJP ने पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने पर प्रदर्शन किया। संगठन ने आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की। पुलिस और CJP प्रतिनिधियों के बीच करीब तीन घंटे तक बैठक हुई। बैठक के बाद पुलिस की ओर से आरोपी के खिलाफ SC/ST एक्ट लगाने और 72 घंटे के भीतर गिरफ्तारी का आश्वासन दिए जाने की बात सामने आई। इसके बाद प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया।

नीशू आजाद का आरोप है कि 23 जून को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान उनके पिता संजय कुमार के साथ मारपीट की गई और उनके सिर में चोट आई। इस मामले में पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। मामले के बीच स्वतंत्र भारद्वाज का एक पॉडकास्ट वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें वह संजय कुमार पर हमला करने की बात स्वीकार करते नजर आते हैं। हालांकि, भारद्वाज ने इसे आत्मरक्षा बताया है। उनका दावा है कि कई लोगों ने उन्हें घेर लिया था और उन्होंने बचाव में कार्रवाई की।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, संजय कुमार के सिर पर कड़े से चोट लगी थी और उन्हें RML अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया था। पुलिस ने चोट को साधारण बताया और खोपड़ी फटने या फ्रैक्चर के दावे को गलत बताया। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद जल्द चार्जशीट दाखिल की जाएगी।