Monday, 14 September 2026 | 11:45 PM
भारत

चुर्खी/जालौन : पुलवामा हमले में शहीदों की याद में राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने निकाली बाइक रैली

चुर्खी/जालौन : आज 14 फरवरी को पुलवामा हमले में शहीद सैनिकों की श्रद्धांजलि विश्व हिंदू परिषद तथा राष्ट्रीय बजरंग दल ने सामूहिक तौर पर दी लगभग 2 सैकड़ा बाइकों के साथ केसरिया झंडे लेकर समस्त कार्यकर्ता चुर्खी के हनुमान मंदिर पर एकत्रित हुए मुख्य अतिथि सुदामा दीक्षित और राष्ट्रीय बजरंग दल के उपाध्यक्ष
Share:
Read in your preferred language.

चुर्खी/जालौन : आज 14 फरवरी को पुलवामा हमले में शहीद सैनिकों की श्रद्धांजलि विश्व हिंदू परिषद तथा राष्ट्रीय बजरंग दल ने सामूहिक तौर पर दी लगभग 2 सैकड़ा बाइकों के साथ केसरिया झंडे लेकर समस्त कार्यकर्ता चुर्खी के हनुमान मंदिर पर एकत्रित हुए मुख्य अतिथि सुदामा दीक्षित और राष्ट्रीय बजरंग दल के उपाध्यक्ष गणेश द्विवेदी ने शहीदों के चिन्हों पर पुष्प अर्पण किए समस्त कार्यकर्ताओं ने मिलकर राष्ट्रगान किया तथा 2 मिनट का मौन धारण कर शहीदों को श्रद्धांजलि दि इसके बाद बाइक रैली रवाना हुई जो सरस्ई बाबई अटरा कला धामनी दमरास, जरारा, नियामतपुर बम्हौरा, चुर्खी होते हुए राम जानकी मंदिर सहोकर खेरा पर समाप्त हुई समस्त कार्यकर्ता जय श्री राम भारत माता की जय के गगनभेदी नारे लगाते रहे यात्रा जिस जिस गांव से गुजरी सभी लोग बड़े ही उत्साह के साथ खड़े होकर सभी कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते रहे तथा पुलवामा हमले में शहीद सैनिकों को अपनी भाव मीनी श्रद्धांजलि अर्पित की उक्त बाइक रैली में सुदामा दीक्षित गणेश द्विवेदी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिव मोहन सिंह जिला अध्यक्ष राम जी दीक्षित हुआ सुमित सिंह जिला महामंत्री शिशुपाल भोले सिंह शिवजी पाठक,अनुज सैंगर,एवं मीडिया से नरेश चतुर्वेदी,राममनोहर यादव व जीवन यादव मौजूद रहे।
रिपोर्ट- रेहान रजा