Friday, 30 October 2026 | 5:47 PM
भारत

2021 की पहली तिमाही में चीन की अर्थव्यवस्था में 18.3% की वृद्धि हुई

चीन की अर्थव्यवस्था ने 2021 की पहली तिमाही में इससे पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 18.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है. कोरोनावायरस महामारी के बाद चीन में कारखाना एवं उपभोक्ता गतिविधियां तेजी से सामान्य हो रही है जिससे अर्थव्यवस्था की स्थिति में सुधार हो रहा है. चीन की अर्थव्यवस्था के आंकड़े शुक्
Share:
2021 की पहली तिमाही में चीन की अर्थव्यवस्था में 18.3% की वृद्धि हुई

चीन की अर्थव्यवस्था ने 2021 की पहली तिमाही में इससे पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 18.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है. कोरोनावायरस महामारी के बाद चीन में कारखाना एवं उपभोक्ता गतिविधियां तेजी से सामान्य हो रही है जिससे अर्थव्यवस्था की स्थिति में सुधार हो रहा है.

चीन की अर्थव्यवस्था के आंकड़े शुक्रवार को जारी किए. पिछले साल समान अवधि में दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में एक दशक की सबसे बड़ी गिरावट आई थी. सरकार का कहना है कि 2020 की अंतिम तिमाही की तुलना में गतिविधियों में अच्छी वृद्धि हुई है.

चीन की कम्युनिस्ट सरकार ने पिछले साल मार्च में कोरोनावायरस पर जीत हासिल करने की घोषणा की थी. उसके बाद अब विनिर्माण गतिविधियां, वाहन बिक्री और उपभोक्ता गतिविधियां काफी हद तक महामारी के पूर्व के स्तर पर पहुंच गई हैं.