Tuesday, 15 September 2026 | 12:28 AM
भारत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ : प्रवासी श्रमिकों की प्रतिभा ही उत्तर प्रदेश को बनाएगी ब्रांड

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रवासी श्रमिकों और कामगारों की प्रतिभा का सदुपयोग करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार उन्हें रोजगार और हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी। उनकी प्रतिभा व क्षमताओं का लाभ उत्तर प्रदेश को मिलेगा और देश दुनिया के सामने प्रत्येक क्षेत्र में अग्रणी स्थान पर होगा। प्रवासी श्रमिकों की
Share:
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ : प्रवासी श्रमिकों की प्रतिभा ही उत्तर प्रदेश को बनाएगी ब्रांड
Read in your preferred language.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रवासी श्रमिकों और कामगारों की प्रतिभा का सदुपयोग करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार उन्हें रोजगार और हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी। उनकी प्रतिभा व क्षमताओं का लाभ उत्तर प्रदेश को मिलेगा और देश दुनिया के सामने प्रत्येक क्षेत्र में अग्रणी स्थान पर होगा। प्रवासी श्रमिकों की प्रतिभा के दम पर ही प्रदेश ब्रांड बनकर आगे आएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत 31238 स्वयं सहायता समूहों को 218.49 करोड़ रुपये का रिवाल्विंग फंड ट्रांसफर किया। कालिदास मार्ग स्थित आवास पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने प्रवासी श्रमिकों की मदद के लिए सरकारी प्रयासों की जानकारी दी। गांवों में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए स्वयं सहायता समूहों खासकर महिला स्वयं सहायता संगठनों को मजबूती प्रदान करने की बात कही।