Saturday, 03 October 2026 | 4:03 AM
उत्तर प्रदेश

कन्नौज:छिबरामऊ डिपो में धूमधाम से मनाई गई गांधी जयंती, कर्मचारियों ने लिया गांधी जी के आदर्शों पर चलने का संकल्प

छिबरामऊ डिपो में गांधी जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित कर महात्मा गांधी के जीवन, त्याग और समर्पण को याद किया गया। अधिकारियों, चालक-परिचालकों एवं कर्मचारियों ने गांधी जी के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
Share:
कन्नौज:छिबरामऊ डिपो में धूमधाम से मनाई गई गांधी जयंती, कर्मचारियों ने लिया गांधी जी के आदर्शों पर चलने का संकल्प
Read in your preferred language.

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज) 02 अक्टूबर 2026 छिबरामऊ डिपो में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर डिपो परिसर में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों, चालक-परिचालकों एवं डिपो के समस्त कर्मचारियों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक महोदय, कार्यशाला प्रभारी श्री अशोक कुमार, मनोज राठौड़ (बीसी), संदीप यादव (ACO), संतोष कश्यप (SK) तथा महिपाल सिंह (दुर्घटना प्रभारी) सहित अन्य अधिकारियों ने महात्मा गांधी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

वक्ताओं ने महात्मा गांधी के जीवन, संघर्ष, त्याग और समर्पण पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गांधी जी ने सत्य, अहिंसा और स्वच्छता जैसे मूल्यों के माध्यम से समाज को नई दिशा दी। उनके विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणादायक हैं।

इस दौरान उपस्थित कर्मचारियों ने महात्मा गांधी के आदर्शों एवं सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाने तथा उनके व्यक्तित्व और विचारों को सार्थक करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में छिबरामऊ डिपो के सभी चालक, परिचालक एवं अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।