Friday, 30 October 2026 | 5:46 PM
भारत

पोर्टो के खिलाफ हार के बावजूद चेल्सी सेमीफाइनल में

चेल्सी ने क्वार्टर फाइनल के दूसरे चरण में पोर्टो के खिलाफ 0-1 से हार के बावजूद कुल स्कोर के आधार पर 2-1 से जीत दर्ज करते हुए चैंपियन्स लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई। मेहदी तारेमी ने चैंपियन्स लीग के मौजूदा सत्र का संभवत: सबसे खूबसूरत गोल दागकर पुर्तगाल के चैंपियन पोर्टो को जीत दिला
Share:
पोर्टो के खिलाफ हार के बावजूद चेल्सी सेमीफाइनल में

चेल्सी ने क्वार्टर फाइनल के दूसरे चरण में पोर्टो के खिलाफ 0-1 से हार के बावजूद कुल स्कोर के आधार पर 2-1 से जीत दर्ज करते हुए चैंपियन्स लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई। मेहदी तारेमी ने चैंपियन्स लीग के मौजूदा सत्र का संभवत: सबसे खूबसूरत गोल दागकर पुर्तगाल के चैंपियन पोर्टो को जीत दिलाई लेकिन यह टीम को अंतिम चार में जगह दिलाने के लिए काफी नहीं था। चेल्सी की टीम ने घरेलू मैदान पर 2-0 से जीत दर्ज की थी और कुल स्कोर के आधार पर 2-1 से जीत दर्ज करते हुए 2014 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में प्रवेश करने में सफल रही।