Tuesday, 15 September 2026 | 12:33 AM
भारत

29 जनवरी को होगा चंडीगढ़ मेयर का चुनाव, हाथ उठाकर पहली बार होगी वोटिंग

चंडीगढ़ मेयर का चुनाव 29 जनवरी को होगा. इसके साथ ही सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के लिए चुनाव होंगे. 29 जनवरी की सुबह 11 बजे असेंबली हॉल में चुनाव करवाएगा होगा. पहली बार वोटिंग हाथ उठाकर की जाएगी. मौजूदा समय में मेयर पद पर बीजेपी की हरप्रीत कौर बबला काबिज हैं. साल 2025 में उन्होंने आप की उम्मीद
Share:
29 जनवरी को होगा चंडीगढ़ मेयर का चुनाव, हाथ उठाकर पहली बार होगी वोटिंग
Read in your preferred language.

चंडीगढ़ मेयर का चुनाव 29 जनवरी को होगा. इसके साथ ही सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के लिए चुनाव होंगे. 29 जनवरी की सुबह 11 बजे असेंबली हॉल में चुनाव करवाएगा होगा. पहली बार वोटिंग हाथ उठाकर की जाएगी. मौजूदा समय में मेयर पद पर बीजेपी की हरप्रीत कौर बबला काबिज हैं. साल 2025 में उन्होंने आप की उम्मीदवार प्रेम लता को हराया था. कांग्रेस के जसबीर सिंह बंटी सीनियर डिप्टी मेयर और तरुणा मेहता डिप्टी मेयर बने थे.

चंडीगढ़ में पार्षद का कार्यकाल पांच सालों का होता है जबकि मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव हर साल होता है. इस बार बैलेट सिस्टम की जगह हाथ दिखाकर वोटिंग होगी. 2024 में तत्कालीन पीठासीन अधिकारी अनील मसीह बैलेट पेपर से छेड़छाड़ करते हुए कैमरे में कैद हुए थे. ऐसे में अब हाथ उठाकर वोटिंग कराने का फैसला किया गया है.