Monday, 14 September 2026 | 9:19 PM
India

चंदिया/उमरिया: पुलिस के साये में शत प्रतिशत बंद रहा बाज़ार

चंदिया। शनिवार को लॉक डाउन का पहला दिन चंदिया में पूरी तरह बंद दिखा। सड़के वीरानी थी। लोगों की न के बराबर आवाजाही रही। पुलिस की गाड़ियां सायरन बजाते हुए पल पल गुजरती रही। हालांकि यह बंद नगरीय क्षेत्र के लिए जारी किया गया है। फिर भी इसका असर आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी देखा गया। सामान्यता कौड़ि
Share:
Read in your preferred language.

चंदिया। शनिवार को लॉक डाउन का पहला दिन चंदिया में पूरी तरह बंद दिखा। सड़के वीरानी थी। लोगों की न के बराबर आवाजाही रही। पुलिस की गाड़ियां सायरन बजाते हुए पल पल गुजरती रही। हालांकि यह बंद नगरीय क्षेत्र के लिए जारी किया गया है। फिर भी इसका असर आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी देखा गया। सामान्यता कौड़िया, अखडार, बिलासपुर की तरफ से आने वाले वाहन भी नहीं आए। मुख्य चौराहों में पुलिस टीम भृमण करती रही। मुख्य रूप से टीआई चंदिया राघवेंद्र तिवारी अपनी टीमों के साथ लोगों से घर में रहकर लॉक डाउन की चैन को तोड़ने में प्रशासन का साथ देने अपील करते रहे।

रिपोर्टर: सोमित शर्मा