Monday, 14 September 2026 | 10:50 PM
India

फर्रुखाबाद में 9 वर्षों की विकास यात्रा का जश्न, प्रदर्शनी का शुभारंभ और लाभार्थियों को मिला सहयोग

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 मार्च 2026 उत्तर प्रदेश में अभूतपूर्व विकास एवं सतत समृद्धि के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद फर्रुखाबाद में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लखनऊ में आयोजित माननीय मुख्यमंत्री के प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का सज
Share:
फर्रुखाबाद में 9 वर्षों की विकास यात्रा का जश्न, प्रदर्शनी का शुभारंभ और लाभार्थियों को मिला सहयोग
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 मार्च 2026 उत्तर प्रदेश में अभूतपूर्व विकास एवं सतत समृद्धि के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद फर्रुखाबाद में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लखनऊ में आयोजित माननीय मुख्यमंत्री के प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया। इस अवसर पर विकास केंद्रित एक विशेष फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया, जिसमें प्रदेश की प्रगति और जनकल्याणकारी योजनाओं की झलक प्रस्तुत की गई।

इसके साथ ही फतेहगढ़ स्थित ऑफीसर्स क्लब में 9 दिवसीय विकास प्रदर्शनी एवं मेले का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय विधायक अमृतपुर सुशील शाक्य एवं जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव ने जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी के साथ संयुक्त रूप से किया। प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं, उपलब्धियों और नवाचारों को आकर्षक तरीके से प्रस्तुत किया गया है, जिससे आमजन को सरकारी योजनाओं की जानकारी मिल सके और वे उनका लाभ उठा सकें।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत 80 लाभार्थियों को चेक एवं स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। इससे युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहन मिलने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होने की उम्मीद है।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने प्रदेश सरकार की विकास नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि बीते वर्षों में बुनियादी ढांचे, रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है, जिसका लाभ आम जनता तक पहुंच रहा है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिकारी, जनप्रतिनिधि और आमजन उपस्थित रहे।