Monday, 14 September 2026 | 10:05 PM
Entertainment

शादी के बंधन में बंधी कास्टिंग डायरेक्ट शानू शर्मा

कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा ने शनिवार को सोशल मीडिया के जरिए बताया कि उन्होंने शादी कर ली है। इस खबर से उन्होंने अपने फैंस को हैरान कर दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक दिल को छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया है। इस पर रणवीर सिंह और रश्मिका मंदाना जैसे कई सेलेब्स ने रिएक्शन दिया है। शानू ने इंस्टाग्
Share:
शादी के बंधन में बंधी कास्टिंग डायरेक्ट शानू शर्मा
Read in your preferred language.

कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा ने शनिवार को सोशल मीडिया के जरिए बताया कि उन्होंने शादी कर ली है। इस खबर से उन्होंने अपने फैंस को हैरान कर दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक दिल को छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया है। इस पर रणवीर सिंह और रश्मिका मंदाना जैसे कई सेलेब्स ने रिएक्शन दिया है। शानू ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की झलकियां दिखाई हैं। एक तस्वीर में उन्होंने अपने पति का हाथ पकड़ा है। दूसरी तस्वीर में वह अपने पति की बाहों में हैं। एक और तस्वीर में वह हाथ में फूल लिए हैं। तीसरी तस्वीर में वह अपने पति का गाल चूम रही हैं।
तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा 'भगवान की कृपा से, मुझे इस धरती पर साथ चलने के लिए सबसे बेहतरीन इंसान मिल गया है। हमारे माता-पिता के आशीर्वाद और हमारे सबसे करीबी लोगों के प्यार के साथ, हमने आज सुबह इसे आधिकारिक कर दिया।' आखिर में उन्होंने लिखा 'शादी हो गई। शर्मा ने फिलहाल अपने पति की पहचान को प्राइवेट रखने का फैसला किया है। उन्होंने अपने पति को अपनी जिंदगी का सबसे बेहतरीन इंसान कहकर ही संबोधित किया है। शानू की पोस्ट पर इंडस्ट्री के कई बड़े स्टार्स ने कमेंट किया है और जोड़े को बधाई दी है।