Friday, 30 October 2026 | 4:50 PM
उत्तर प्रदेश

मिश्रिख में करीब 300 किसान कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज, पुलिस ने की पुष्टि

Share:
मिश्रिख में करीब 300 किसान कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज, पुलिस ने की पुष्टि
मिश्रिख/सीतापुर। मिश्रिख तहसील में धनगर जाति प्रमाण पत्र जारी करने की मांग को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के मामले में किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष डॉ. अजय पाल समेत करीब 300 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारी ने बातचीत के दौरान इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, बीते सोमवार को मिश्रिख तहसील परिसर में धनगर समाज को जाति प्रमाण पत्र जारी करने की मांग को लेकर किसान यूनियन के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया था। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प व धक्का-मुक्की होने की बात सामने आई थी। इसके बाद प्रशासन की ओर से कार्रवाई की गई।
मुकदमा दर्ज होने के बाद डॉ. अजय पाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया कि उन पर धनगर समाज का मुद्दा न उठाने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जाति प्रमाण पत्र जारी करने की मांग समाज से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है और वह इसे लगातार उठाते रहेंगे।
वहीं, पुलिस अधिकारी ने बताया कि करीब 300 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और मामले में नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।