Monday, 14 September 2026 | 5:38 PM
UP News

फर्रुखाबाद में बाईपास उद्योग व्यापार मंडल का गठन, आनंद भान शाक्य बने अध्यक्ष

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 मार्च 2026 शहर में व्यापारियों के संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से नगर उद्योग व्यापार मंडल मिश्र गुट द्वारा बाईपास उद्योग व्यापार मंडल का गठन किया गया। यह कार्यक्रम रेलवे रोड स्थित होटल आनंद पैलेस में आयोजित किया गया। इस अवसर पर संगठन की नई कार्यकारिणी की घोषणा की
Share:
फर्रुखाबाद में बाईपास उद्योग व्यापार मंडल का गठन, आनंद भान शाक्य बने अध्यक्ष
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 मार्च 2026 शहर में व्यापारियों के संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से नगर उद्योग व्यापार मंडल मिश्र गुट द्वारा बाईपास उद्योग व्यापार मंडल का गठन किया गया। यह कार्यक्रम रेलवे रोड स्थित होटल आनंद पैलेस में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर संगठन की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें आनंद भान शाक्य को अध्यक्ष, पुष्पेंद्र राजपूत को महामंत्री तथा आशीष शाक्य को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

नगर अध्यक्ष हाजी मो. इखलाक खान ने इन नियुक्तियों की औपचारिक घोषणा करते हुए नव-नियुक्त पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए व्यापारियों के हित में सक्रियता से कार्य करने की अपील की।

कार्यक्रम में कई वरिष्ठ पदाधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे। इनमें जिला अध्यक्ष सदानंद शुक्ला, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजू गौतम, नगर संरक्षक आनंद प्रकाश मुन्ना गुप्ता, नगर महामंत्री राकेश सक्सेना, नगर संयुक्त महामंत्री राम जी पाठक, नगर युवा अध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव, जिला महिला अध्यक्ष सोनी शुक्ला, नगर उद्योग मंच अध्यक्ष अरुण अग्निहोत्री, अंगूरी बाग अध्यक्ष डॉ. महेंद्र कुमार श्रीवास्तव और जिला मंत्री नवनीत मिश्रा सहित अनेक पदाधिकारी शामिल रहे।

उपस्थित पदाधिकारियों ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और उन्हें बधाई देते हुए व्यापारियों के हित में बेहतर कार्य करने की कामना की।