Monday, 14 September 2026 | 6:19 PM
Home / News / News
News

यूपी में 9 सीटों पर उपचुनाव का एलान हो गया है।

यूपी में 9 सीटों पर उपचुनाव का एलान हो गया है। यूपी में 13 नवंबर को उपचुनाव होगा। जिन 9 सीटों पर उप चुनाव होने हैं, उनमें अंबेडकरनगर की कटेहरी, प्रयागराज की फूलपुर, अलीगढ़ की खैर, मिर्जापुर की मझवां, कानपुर की सीसामऊ, मैनपुरी की करहल, मुरादाबाद की कुंदरकी, गाजियाबाद और मुजफ्फरनगर की मीरापुर सीट है। अ
Share:
यूपी में 9 सीटों पर उपचुनाव का एलान हो गया है।
Read in your preferred language.

यूपी में 9 सीटों पर उपचुनाव का एलान हो गया है। यूपी में 13 नवंबर को उपचुनाव होगा। जिन 9 सीटों पर उप चुनाव होने हैं, उनमें अंबेडकरनगर की कटेहरी, प्रयागराज की फूलपुर, अलीगढ़ की खैर, मिर्जापुर की मझवां, कानपुर की सीसामऊ, मैनपुरी की करहल, मुरादाबाद की कुंदरकी, गाजियाबाद और मुजफ्फरनगर की मीरापुर सीट है। अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर चुनाव टल गया है।

क्यों हो रहे उपचुनाव

अलीगढ़ की खैर विधानसभा सीट भाजपा के विधायक अनूप प्रधान वाल्मीकि, बिजनौर की मीरापुर सीट भाजपा के सहयोगी रालोद उम्मीदवार चंदन चौहान, प्रयागराज की फूलपुर सीट भाजपा के प्रवीन पटेल, गाजियाबद की सीट भाजपा के अतुल गर्ग, मिर्जापुर की मझवां विधान सभा सीट भाजपा के चुनाव चिन्ह पर लड़े निषाद पार्टी के विनोद बिंद के इस्तीफे की वजह से रिक्त हुई है। अयोध्या की मिल्कीपुर सीट सपा के अवधेश प्रसाद, अम्बेडकरनगर की कटेहरी सीट सपा के विधायक रहे लालजी वर्मा, संभल की कुंदरकी सीट सपा के जियाउर्रहमान बर्क, मैनपुरी की करहल विधान सभा सीट सपा प्रमुख अखिलेश यादव के लोकसभा चुनाव जीतने के बाद दिये गये इस्तीफे की वजह से रिक्त हुई है।

सियासी संग्राम को तैयार पार्टियां

इस उपचुनाव में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस मिलकर मुकाबला करने की योजना बना रही हैं. सपा ने 6 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. इसमें पीडीए को तरजीह दी गई है. इसपा के 4 और सीटें घोषित न करने के पीछे कांग्रेस के साथ गठबंधन की बात कही जा रही है. लेकिन कांग्रेस ने उपचुनाव में 5 सीटों की डिमांड कर रखी है. वहीं बीजेपी की योजना 10 में से 9 सीटों पर लड़ने की है, और एक सीट सहयोगी दल राष्ट्रीय लोकदल के लिए छोड़ सकती है.

इन सीटों पर घोषित हुए प्रत्याशी

बता दें कि समाजवादी पार्टी ने करहल से तेज प्रताप सिंह यादव, सीसामऊ से नसीम सोलंकी, फूलपुर से मुफ्तफा सिद्दीकी, मिल्कीपुर से अजीत प्रसाद, कटेहरी से शोभावती वर्मा और मझंवा से ज्योति बिंद को प्रत्याशी बनाया है. वहीं बहुजन समाज पार्टी ने भी चार सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नामों का एलान कर दिया है. फिलहाल भाजपा गठबंधन और कांग्रेस ने अपने एक भी प्रत्याशी के नाम का ऐलान नहीं किया है.

रिपोटर - अर्पित यादव