Monday, 14 September 2026 | 8:07 PM
UP News

फर्रुखाबाद–कायमगंज–कम्पिल–सिवारा–जिनौल मार्ग पर बस सेवा शुरू, विधायक डॉ. सुरभि ने दिखाई हरी झंडी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 जुलाई 2026 कायमगंज विधानसभा क्षेत्र की विधायक डॉ. सुरभि ने गुरुवार को जनपद में फर्रुखाबाद–कायमगंज–कम्पिल–सिवारा–जिनौल मार्ग पर संचालित होने वाली नई बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, परिवहन विभाग के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में
Share:
फर्रुखाबाद–कायमगंज–कम्पिल–सिवारा–जिनौल मार्ग पर बस सेवा शुरू, विधायक डॉ. सुरभि ने दिखाई हरी झंडी
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 जुलाई 2026 कायमगंज विधानसभा क्षेत्र की विधायक डॉ. सुरभि ने गुरुवार को जनपद में फर्रुखाबाद–कायमगंज–कम्पिल–सिवारा–जिनौल मार्ग पर संचालित होने वाली नई बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, परिवहन विभाग के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

विधायक डॉ. सुरभि ने कहा कि यह बस सेवा क्षेत्रवासियों को सुरक्षित, सुगम एवं सुलभ परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। लंबे समय से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों द्वारा नियमित बस सेवा की मांग की जा रही थी, जिसे अब पूरा किया गया है।

उन्होंने कहा कि इस सेवा से विद्यार्थियों, किसानों, व्यापारियों, महिलाओं तथा आम नागरिकों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी। लोगों को अब शिक्षा, स्वास्थ्य, बाजार और प्रशासनिक कार्यों के लिए आसानी से यात्रा करने का अवसर मिलेगा। साथ ही क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा और विकास को नई गति प्राप्त होगी।

डॉ. सुरभि ने इस जनहितकारी पहल के लिए माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर परिवहन व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

कार्यक्रम के अंत में विधायक ने समस्त क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं देते हुए बस सेवा के सफल संचालन की कामना की। क्षेत्र के लोगों ने भी नई बस सेवा शुरू होने पर खुशी जाहिर की और इसे जनता के लिए बड़ी सौगात बताया।