Tuesday, 15 September 2026 | 3:49 AM
भारत

CJI गवई पर हमले की कोशिश पर भड़कीं बसपा सुप्रीमो मायावती

सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश बी आर गवई पर सोमवार को हमले की कोशिश की गई. जिस पर सियासी दलों की ओर से तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली है. बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने भी घटना पर नाराजगी जताई और इस घटना को शर्मनाक बताते हुए मामले को संज्ञान में लेने की मांग की. बसपा सुप्रीमो मायावती ने अ
Share:
CJI गवई पर हमले की कोशिश पर भड़कीं बसपा सुप्रीमो मायावती
Read in your preferred language.

सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश बी आर गवई पर सोमवार को हमले की कोशिश की गई. जिस पर सियासी दलों की ओर से तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली है. बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने भी घटना पर नाराजगी जताई और इस घटना को शर्मनाक बताते हुए मामले को संज्ञान में लेने की मांग की.

बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने अधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा- 'भारत के प्रधान न्यायाधीश बीआर गवई के साथ आज कोर्ट में सुनवाई के दौरान उन पर अभद्रता करने की कोशिश अति-दुखद तथा इस शर्मनाक घटना की जितनी भी निंदा की जाए वह कम है. सभी को इसका उचित और समुचित संज्ञान ज़रूर लेना चाहिये.'