Monday, 14 September 2026 | 6:23 PM
India

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए तैयार हो रही बसपा, सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारने की तैयारी में बसपा

बहुजन समाज पार्टी बिहार में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बसपा के राज्यसभा सांसद सह नेशनल कोऑर्डिनेटर रामजी गौतम ने बीते दिन कहा, 'बीएसपी बिहार चुनाव की तैयारी कर रही है। हम सभी सीटों पर अकेले लड़ेंगे।' इससे पहले पटना मे बसपा ने छत्रपति शाहू जी महाराज की जयंती समारोह का आयोजन किया। इस दौरान बसपा सुप्री
Share:
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए तैयार हो रही बसपा, सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारने की तैयारी में बसपा
Read in your preferred language.

बहुजन समाज पार्टी बिहार में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बसपा के राज्यसभा सांसद सह नेशनल कोऑर्डिनेटर रामजी गौतम ने बीते दिन कहा, 'बीएसपी बिहार चुनाव की तैयारी कर रही है। हम सभी सीटों पर अकेले लड़ेंगे।' इससे पहले पटना मे बसपा ने छत्रपति शाहू जी महाराज की जयंती समारोह का आयोजन किया। इस दौरान बसपा सुप्रीमो मायावती के भतीजे और मुख्य राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद खुद मौजूद रहे। इससे पहले अप्रैल में रामजी गौतम ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा एलान किया हथा। उन्होंने साफ तौर पर कहा था कि पार्टी बिहार की सभी 243 विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। वह किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं करेगी। पटना में प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा था कि अगर बहुजन समाज पार्टी की सरकार बिहार में बनती है तो मायावती की ओर से गरीबों और वंचितों के लिए शुरू की गई योजनाओं को उत्तर प्रदेश की तरह यहां भी लागू किया जाएगा। बसपा समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के अधिकार और सम्मान के लिए काम करती रही है और आगे भी करती रहेगी।