Monday, 14 September 2026 | 9:19 PM
UP News

मैनपुरी के कुरावली रोड पर बॉश कार सर्विस के वर्कशॉप का उद्घाटन कल

मैनपुरी: बॉश द्वारा अधिकृत कार सर्विस सेंटर, हिंदुस्तान मोटर्स, निकट डॉ. किरण सौजिया सीनियर सेकेंडरी एजुकेशनल एकेडमी, कुरावली रोड मैनपुरी का उद्घाटन कल यानि मंगलवार को होने जा रहा है। इस आयोजन में जनपद की तमाम हस्तियां शामिल होने वाली हैं । आयोजन को भव्य बनाने के लिए हिंदुस्तान मोटर्स की सहयोगी टीम
Share:
मैनपुरी के कुरावली रोड पर बॉश कार सर्विस के वर्कशॉप का उद्घाटन कल
Read in your preferred language.

मैनपुरी का यह केंद्र, जो मल्टी-ब्रांड कारों के लिए अत्याधुनिक उपकरणों के साथ उच्च गुणवत्ता वाली सेवाएं प्रदान करेगा। यह अत्याधुनिक वर्कशोप उपकरणों से सुसज्जित है, जैसे नाइट्रोजन टायर इन्फ्लेटर, केटीएस (वाहन निदान और समस्या निवारण के लिए ईएसआई सॉफ्टवेयर के साथ ईसीयू डायग्नोस्टिक स्कैनर ), सर्विस लिफ्ट, एसी सर्विस, हेडलाइट अलाइनर, ओर्जिनल पार्ट्स आदि। उन्होंने आगे यह भी बताया है कि मुख्य ब्रांच भोगांव केंद्र में नवीनतम टक्कर मरम्मत प्रणाली और पेंट बूथ से लैस दुर्घटना मरम्मत सुविधा भी है। सेवाओं की श्रेणी में नियमित रखरखाव, ईसीयू डायग्नोस्टिक्स, ब्रेक सर्विस, क्लच ओवरहाल, सस्पेंशन सिस्टम, एसी डायग्नोस्टिक्स और सर्विस, एग्रीगेट रिपेयर, बॉडी रिपेयर और पेंटिंग, व्हील बैलेंसिंग, अलॉयमेंट और टायर सर्विस और कार वॉश, डिटेलिंग शामिल हैं। जिले में उनके वर्कशॉप लग्जरी कारों की देखभाल के लिए अग्रणी केंद्र के रूप में, प्रीमियम और लग्जरी कारों से जुड़ी भव्यता और प्रदर्शन के अनुरूप सेवा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।