Monday, 14 September 2026 | 10:08 PM
India

दिल्ली चुनाव में बेकार नहीं गई बीजेपी की कड़ी मेहनत! ऐसे मिला फायदा

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आए एग्जिट पोल के नतीजों से पता चल रहा है कि आम आदमी पार्टी (AAP) एक बार फिर दिल्ली में सरकार बनाने जा रही है. वहीं, भारतीय जनता पार्टी (BJP) की स्थिति पहले से बेहतर होती नजर आ रही है, हालांकि वो सत्ता पर काबिज करने के लिए काफी नहीं है. बीजेपी का वोट शेयर बढ़ा दिल्ली में
Share:
Read in your preferred language.

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आए एग्जिट पोल के नतीजों से पता चल रहा है कि आम आदमी पार्टी (AAP) एक बार फिर दिल्ली में सरकार बनाने जा रही है. वहीं, भारतीय जनता पार्टी (BJP) की स्थिति पहले से बेहतर होती नजर आ रही है, हालांकि वो सत्ता पर काबिज करने के लिए काफी नहीं है.

बीजेपी का वोट शेयर बढ़ा

दिल्ली में आम आदमी पार्टी को 59 से 68 सीटों और बीजेपी को 2 से 11 सीटों पर जीत मिलने की उम्मीद है. लेकिन भगवा पार्टी के मत फीसदी में इजाफा हुआ है. एग्जिट पोल के मुताबिक आम आदमी पार्टी को 56 फीसदी, बीजेपी को 35 फीसदी और कांग्रेस को 5 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है.  2015 के विधानसभा चुनाव नतीजों की बात की जाये तो आदमी पार्टी को 54 फीसदी, बीजेपी को 32 फीसदी और कांग्रेस को 10 फीसदी वोट मिले थे.

बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए बीजेपी ने अपनी पूरी ताकत लगा दी थी. बीजेपी शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों, पूर्व मुख्यमंत्रियों, मंत्रियों और पार्टी के सभी लोकप्रिया नेता प्रचार मैदान में उतरे. यहां तक कि एनडीए की सहयोगी पार्टी जदयू के प्रमुख और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ भी गृह मंत्री अमित शाह ने साझा रैली की.

अमित शाह ने खुद मोर्चा संभाले रखा. उन्होंने जमकर जनसभाएं कीं. डोर-टू डोर कैंपेन भी किया. शाह खुद लोगों के दरवाजों तक पहुंचे और बीजेपी के लिए वोट मांगे. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ भी चुनाव प्रचार में उतरे और उन्होंने शाहीन बाग को निशाने पर रखा.