Tuesday, 15 September 2026 | 7:15 AM
भारत

भाजपा का प्रियंका गांधी पर बड़ा आरोप, कहा- चुनावी शपथपत्र में अपनी और पति रॉबर्ट वाड्रा की संपत्ति छिपाई

भाजपा ने वायनाड लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी प्रियंका गांधी वाड्रा पर बड़ा आरोप लगाया है। भाजपा ने कहा कि प्रियंका गांधी ने अपने चुनावी शपथपत्र में अपनी और अपने पति रॉबर्ट वाड्रा की संपत्ति का पूरा खुलासा नहीं किया है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि प्रियंका गांधी ने अपनी
Share:
भाजपा का प्रियंका गांधी पर बड़ा आरोप, कहा- चुनावी शपथपत्र में अपनी और पति रॉबर्ट वाड्रा की संपत्ति छिपाई
Read in your preferred language.

भाजपा ने वायनाड लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी प्रियंका गांधी वाड्रा पर बड़ा आरोप लगाया है। भाजपा ने कहा कि प्रियंका गांधी ने अपने चुनावी शपथपत्र में अपनी और अपने पति रॉबर्ट वाड्रा की संपत्ति का पूरा खुलासा नहीं किया है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि प्रियंका गांधी ने अपनी और अपने पति की संपत्ति को छिपाकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन किया है।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का आदेश सभी के लिए जरूरी है। गांधी परिवार कानून से ऊपर नहीं है। अगर कोई हलफनामे में गलत जानकारी देता है, तो उसे चुनाव लड़ने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कक प्रियंका गांधी के हलफनामे में कुछ ट्रस्टों के माध्यम से एसोसिएटेड जर्नल्स में शेयरों के उनके स्वामित्व का कोई जिक्र नहीं है। यह जानकारी का खुलासा न करने के समान है। गौरव भाटिया ने आरोप लगाया कि हलफनामे में रॉबर्ट वाड्रा की तीन कंपनियों का जिक्र किया गया है। दो अन्य कंपनियों में उनकी हिस्सेदारी के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। उन्होंने दस्तावेजों के आधार पर यह आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को कानून का पालन करना होगा। इसे लेकर भाजपा आवश्यक कदम उठाएगी, क्योंकि वह संविधान का पालन करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी परिवार सोचता है कि वह कानून की अनदेखी कर सकता है और लोगों को बेवकूफ बना सकता है। उन्होंने कहा कि किसी को भी ऐसा भ्रम नहीं पालना चाहिए। वायनाड लोकसभा सीट पर 13 नवंबर को उपचुनाव होगा। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने बुधवार को वायनाड सीट से नामांकन किया है। प्रियंका ने अपने शपथ पत्र में बताया है कि उनके पास एक करोड़ से ज्यादा के गहने हैं। हलफनामे के अनुसार, प्रियंका के खिलाफ तीन मामले भी दर्ज हैं। वायनाड सीट राहुल गांधी के इस्तीफे से रिक्त हुई है जो 2024 के लोकसभा चुनाव में वायनाड के साथ-साथ रायबरेली सीट से भी जीते थे। हालांकि, राहुल ने रायबरेली सीट को अपने पास रखा और वायनाड सीट से इस्तीफा दे दिया।

NOTE: FILE PHOTO