Monday, 14 September 2026 | 11:36 PM
भारत

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में BJP ने लहराया परचम, AAP- कांग्रेस पिछड़ीं?

चंडीगढ़ नगर निगम में बीजेपी ने मेयर समेत तीनों पदों पर परचम लहरा दिया है. भारतीय जनता पार्टी ने मेयर, सीनियर डेप्युटी मेयर और डेप्युटी मेयर पर गुरुवार (29 जनवरी) को हुए चुनावों में जीत हासिल की है. इस जीत को लेकर बड़ी वजह सामने आई है. दरअसल, पिछले तीन साल इन चुनावों में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने
Share:
चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में BJP ने लहराया परचम, AAP- कांग्रेस पिछड़ीं?
Read in your preferred language.

चंडीगढ़ नगर निगम में बीजेपी ने मेयर समेत तीनों पदों पर परचम लहरा दिया है. भारतीय जनता पार्टी ने मेयर, सीनियर डेप्युटी मेयर और डेप्युटी मेयर पर गुरुवार (29 जनवरी) को हुए चुनावों में जीत हासिल की है. इस जीत को लेकर बड़ी वजह सामने आई है.

दरअसल, पिछले तीन साल इन चुनावों में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने गठबंधन किया था. मगर इस बार दोनों दलों ने अलग-अलग चुनाव लड़ा जिससे बीजेपी की जीत आसान हो गई. इन चुनावों में आने वाले पंजाब विधानसभा चुनावों की छाप साफ नजर आई जिसके चलते आम आदमी पार्टी और कांग्रेस में गठबंधन नहीं हुआ क्योंकि पंजाब में दोनों पार्टियां एक दूसरे के विरोध में हैं.

बीजेपी के सौरभ जोशी मेयर चुने गए जबकि जसमनप्रीत सिंह सीनियर डिप्टी मेयर और सुमन डेप्युटी मेयर चुनी गईं. तीनों पदों पर बीजेपी को 18 और आम आदमी पार्टी को 11 वोट मिले हैं. मेयर पद पर कांग्रेस के गुरप्रीत गाबी को 7 वोट मिले, जिसमें एक वोट चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी का है.