Tuesday, 15 September 2026 | 12:21 AM
भारत

बीजेपी हारेगी बिहार विधासभा चुनाव में: सुशील कुमार कठेरिया (राष्ट्रिय अध्यक्ष किसान सेना रिपब्लिक पार्टी)

किसान सेना रिपब्लिक पार्टी के राष्ट्रिय अध्यक्ष सुशील कुमार कठेरिया ने वर्तमान बीजेपी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ रही महंगाई व किसान की फसलों का उचित मूल्य उन्हें नहीं मिल रहा है। वर्तमान सरकार से हर वर्ग परेशान हैं। व्यापारी हो या किसान सभी का मानना है कि बीजेपी सरकार ने उनका व
Share:
Read in your preferred language.

किसान सेना रिपब्लिक पार्टी के राष्ट्रिय अध्यक्ष सुशील कुमार कठेरिया ने वर्तमान बीजेपी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ रही महंगाई व किसान की फसलों का उचित मूल्य उन्हें नहीं मिल रहा है। वर्तमान सरकार से हर वर्ग परेशान हैं। व्यापारी हो या किसान सभी का मानना है कि बीजेपी सरकार ने उनका व्यापार, फसलों की कीमत खत्म कर दी है।

श्री कठेरिया ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी का पहिया थम जायेगा। लोग बिहार,यूपी,मध्यप्रदेश में वर्तमान सरकार से दुखी हैं और इसको बिहार से सत्ता से बाहर करने विचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में चुनाव जारी है, जनता ने नीतिश सरकार को हटाने का पूरी तरह मन बना लिया है। यूपी में भी भाजपा का पत्ता साफ होगा।