Friday, 30 October 2026 | 4:53 PM
भारत

पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपा शुरू करेगी जनसंपर्क अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के बहाने भाजपा ने जनसंपर्क यात्राओं और एक महीने के सेवा संकल्प अभियान के तहत पूरे देश को मथने, कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरने और लोगों से सीधा संवाद करने की व्यापक तैयारी की है। योजना के तहत पीएम की जन्मभूमि वडनगर और कर्मभूमि वाराणसी से अलग-अलग यात्रा निकालने की है।
Share:
पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपा शुरू करेगी जनसंपर्क अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के बहाने भाजपा ने जनसंपर्क यात्राओं और एक महीने के सेवा संकल्प अभियान के तहत पूरे देश को मथने, कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरने और लोगों से सीधा संवाद करने की व्यापक तैयारी की है।

योजना के तहत पीएम की जन्मभूमि वडनगर और कर्मभूमि वाराणसी से अलग-अलग यात्रा निकालने की है। इन यात्राओं से जुड़ी टीमें देश के अलग-अलग हिस्सों में बतौर लोकसेवक मोदी की उपलब्धियों की जानकारी देगी। इन यात्राओं से अछूते हिस्से में सेवा संकल्प अभियान के तहत रैलियां, रक्तदान, स्वास्थ्य जांच शिविर के जरिये लोगों से संपर्क साधा जाएगा। सेवा संकल्प अभियान का तानाबाना सोमवार देर रात तक पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन, गृह मंत्री अमित शाह, महासचिव स्मृति ईरानी, विनोद तावड़े समेत कई वरिष्ठ नेताओं की बैठक में बुना गया।