जमुई में जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम से पीएम नरेंद्र मोदी की एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है। इसमें वह इरुला जनजाति के लोगों के साथ सेल्फी लेते दिख रहे हैं। दरअसल, पीएम के कार्यक्रम को लेकर आदिवासी समुदायों से संबंधित विभिन्न उत्पादों का प्रदर्शन किया जा रहा था। तमिलनाडु के अरियालुर जिले के रहने वाले धर्मदुराईजी और एझिलारजी ने भी अपना स्टॉल लगाया था। पीएम मोदी इनके स्टॉल के सामने रूके। इनसे बातचीत की। इसके बाद इनके साथ सेल्फी भी ली। बता दें कि इरुला जनजाति' तमिलनाडु और केरल के बॉर्डर पर रहने वाला वो समुदाय, जो प्राचीन समय से लोगों की ज़िंदगियां बचाता आ रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि आदिवासियों इलाके में आयुष्मान आरोग्यम मंदिर बनाए जा रहे हैं। प्रकृति प्रेमी आदिवासी समाज की बातें पूरी दुनिया में बताने की कोशिश करता हूं। आदिवासी समाज प्रकृति, सूर्य और वायु को पूजने वाला समाज है। देश के आदिवासी बाहुल्य जिलों में बिरसा मुंडा जनजातीय गौरव उपवन बनाए जाएंगे। इसमें हजारों पेड़ लगाए जाएंगे। इसमें सभी लोगों का सहयोग चाहिए। एक बार फिर से आपसभी को जनजातीय गौरव दिवस की बहुत बहुत शुभकामनाएं। यह कहते हुए पीएम मोदी ने अपना संबोधन खत्म किया।
भारत
बिहार :प्रधानमंत्री बोले- जिन पिछड़ी जनजातियों को पिछली सरकारों ने नहीं पूछा, उसे मोदी पूजता है
जमुई में जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम से पीएम नरेंद्र मोदी की एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है। इसमें वह इरुला जनजाति के लोगों के साथ सेल्फी लेते दिख रहे हैं। दरअसल, पीएम के कार्यक्रम को लेकर आदिवासी समुदायों से संबंधित विभिन्न उत्पादों का प्रदर्शन किया जा रहा था। तमिलनाडु के अरियालुर जिले के रहने वा
Read in your preferred language.