Monday, 14 September 2026 | 6:19 PM
India

बिहार: नीतीश कुमार की सास का हुआ निधन

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सास का शुक्रवार (19 दिसंबर) की शाम को निधन हो गया. शनिवार (20 दिसंबर) को सुबह 10 बजे पटना के बांस घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया. इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना स्थित बांस घाट पहुंचे. इस दौरान उनके साथ उनके बेटे निशांत कुमार, बिहार सरकार के मंत्री अशोक
Share:
बिहार: नीतीश कुमार की सास का हुआ निधन
Read in your preferred language.

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सास का शुक्रवार (19 दिसंबर) की शाम को निधन हो गया. शनिवार (20 दिसंबर) को सुबह 10 बजे पटना के बांस घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया. इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना स्थित बांस घाट पहुंचे.

इस दौरान उनके साथ उनके बेटे निशांत कुमार, बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी भी पहुंचे. सीएम नीतीश कुमार की सास विद्यावती देवी लंबे समय से बीमार थीं. वह पटना के आईजीआईएमएस अस्पताल में भर्ती थीं. उनके निधन की खबर मिलते ही लोगों को आना-जाना शुरू हो गया. बता दें कि सीएम की सास का शुक्रवार (19 दिसंबर) की शाम को 6 बजकर 40 मिनट पर उनका निधन हो गया. उन्होंने 90 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया. उनके निधन की खबर से परिवार में शोक लहर दौड़ पड़ी.

पटना के बांस घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया. सीएम ने वहां पहुंचकर उन्हें अंतिम विदाई दी. हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार उनका अंतिम संस्कार किया गया. इस दौरान सीएम नीतीश समेत मंत्री और परिवार के सदस्य मौजूद रहे.