Tuesday, 15 September 2026 | 1:24 AM
भारत

बिहार चुनाव : NDA सरकार पर फिर बरसे तेजस्वी, 4 दिग्गजों को दिलाई RJD की सदस्यता

बिहार चुनाव को लेकर एनडीए और महागठबंधन के बीच सीट शेयरिंग को लेकर खींचतान बढ़ी हुई है. बिहार चुनाव के तारीखों के घोषणा होते हुए नेताओं के दल-बदल का खेल भी शुरू हो चुका है. इसी बीच शुक्रवार को आरजेडी संसदीय दल की बैठक के बाद तेजस्वी यादव ने जेडीयू समेत अन्य दलों के चार बड़े नेताओं को आरजेडी में शामिल क
Share:
बिहार चुनाव : NDA सरकार पर फिर बरसे तेजस्वी, 4 दिग्गजों को दिलाई RJD की सदस्यता
Read in your preferred language.

बिहार चुनाव को लेकर एनडीए और महागठबंधन के बीच सीट शेयरिंग को लेकर खींचतान बढ़ी हुई है. बिहार चुनाव के तारीखों के घोषणा होते हुए नेताओं के दल-बदल का खेल भी शुरू हो चुका है. इसी बीच शुक्रवार को आरजेडी संसदीय दल की बैठक के बाद तेजस्वी यादव ने जेडीयू समेत अन्य दलों के चार बड़े नेताओं को आरजेडी में शामिल करा लिया है. इस दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारी पार्टी में चार प्रमुख चेहरे सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं. इन नामों में संतोष कुशवाहा, राहुल शर्मा, अजय कुशवाहा (लोजपा के पूर्व प्रत्याशी) और चाणक्य प्रकाश शामिल हैं. इनके पार्टी में शामिल होने से दल और सामाजिक न्याय मजबूत होगा.

तेजस्वी यादव ने कहा कि अब बिहार सरकार नीतीश कुमार नहीं चला रहे हैं, बल्कि दिल्ली के लोग चला रहे हैं. वर्तमान में साढ़े तीन लोग सरकार के फैसले लेते हैं. नीतीश कुमार का यह आखिरी चुनाव है और वे अब मुख्यमंत्री नहीं बनने जा रहे हैं. बीजेपी अब जदयू को खत्म करने की दिशा में अग्रसर है. तेजस्वी यादव ने कहा कि ऑपरेशन लोटस के जरिए बीजेपी महाराष्ट्र, झारखंड और बिहार में सक्रिय है. सीमांचल, पूर्णिया, और बांका में जो चुनौतियां थीं, वे अब मजबूत हो गई हैं. आज का दिन शुभ संकेत है कि 14 नवंबर का दिन गठबंधन के पक्ष में होगा.

इस दौरान संतोष कुशवाहा ने जदयू से इस्तीफा देकर लालू और तेजस्वी की विचारधारा का समर्थन करने की घोषणा की है. उन्होंने आरजेडी की सदस्यता लेकर पार्टी को मजबूत करने का संकल्प जताया. संतोष कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार की जदयू अब उनके हाथ से निकल चुकी है और जदयू के तीन नेताओं ने पार्टी को गिरवी रख दिया है. उनका मानना है कि आने वाले दिनों में जदयू खत्म हो जाएगी और पार्टी के किसी भी फैसले में लव कुश समाज की कोई भूमिका नहीं है. संतोष ने जदयू के प्रदेश अध्यक्ष को दरबान की भूमिका में बताया और कहा कि उमेश कुशवाहा को भी अपमानित किया जाता है.

उन्होंने कहा कि पिछड़े और दलितों के वोट से सरकार बनती है लेकिन शासन की चाबी कुछ लोगों के हाथ में है. अब तेजस्वी के नेतृत्व को मजबूत कर सरकार बनानी है. राहुल शर्मा ने भी जदयू छोड़कर आरजेडी की सदस्यता ग्रहण करने की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि अब जदयू में कोई पूर्व सदस्य पार्टी में नहीं बचा है. राहुल शर्मा ने बताया कि तेजस्वी के हर परिवार को नौकरी देने के बड़े ऐलान से प्रभावित होकर वे आरजेडी में शामिल हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि आज बिहार में बिना रिश्वत दिए कोई काम नहीं होता। अब तेजस्वी की सरकार बनाकर उन्हें मुख्यमंत्री बनाएंगे.