Monday, 14 September 2026 | 9:22 PM
India

बिहार चुनाव 2020 लालू यादव ने दिया नारा: उठो बिहारी, करो तैयारी...

बिहार विधानसभा चुनाव का ऐलान होते ही राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने बिहार की जनता से नारे के जरिए बदलाव का आह्वान किया है। उन्होंने नया नारा दिया है। उनके आधिकारिक ट्विटर हैंडल से यह नारा जारी किया गया। लालू यादव ने लिखा है- उठो बिहारी, करो तैयारी। जनता का शासन अबकी बारी। बिहार में बदलाव होगा, अफ
Share:
बिहार चुनाव 2020 लालू यादव ने दिया नारा: उठो बिहारी, करो तैयारी...
Read in your preferred language.

बिहार विधानसभा चुनाव का ऐलान होते ही राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने बिहार की जनता से नारे के जरिए बदलाव का आह्वान किया है। उन्होंने नया नारा दिया है। उनके आधिकारिक ट्विटर हैंडल से यह नारा जारी किया गया। लालू यादव ने लिखा है- उठो बिहारी, करो तैयारी। जनता का शासन अबकी बारी। बिहार में बदलाव होगा, अफसर राज खत्म होगा। अब जनता का राज होगा।

एक अन्य ट्वीट में राजद सुप्रीमो ने कृषि बिल को लेकर केंद्र सरकार पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा है कि किसान के भले के लिए बिल, सच्चे दिल से बनता है। पूंजीपतियों के साथ डील से नहीं। बता दें कि उनकी पार्टी ने शुक्रवार को इस बिल के विरोध में राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन किया।

उठो बिहारी, करो तैयारी
जनता का शासन अबकी बारी

बिहार में बदलाव होगा
अफ़सर राज ख़त्म होगा
अब जनता का राज होगा