Monday, 14 September 2026 | 9:19 PM
Entertainment

Bigg Boss 19 Voting: मृदुल तिवारी के बाद अब इस कंटेस्टेंट के लिए खुलेगा मुख्य द्वार!

बिग बॉस 19 का गेम जैसे-जैसे फिनाले की ओर बढ़ रहा है, वैसे-वैसे घर में बचे हुए सिर्फ 9 सदस्य ही नहीं, बल्कि उनके फैंस भी काफी एक्टिव हो गए हैं। अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को सलमान खान के कंट्रोवर्शियल शो का विनर बनाने के लिए दर्शक जी-तोड़ कोशिश कर रहे हैं। ये शो अपने 12वें वीक में पहुंच चुका है, जहां गौरव
Share:
Bigg Boss 19 Voting: मृदुल तिवारी के बाद अब इस कंटेस्टेंट के लिए खुलेगा मुख्य द्वार!
Read in your preferred language.

बिग बॉस 19 का गेम जैसे-जैसे फिनाले की ओर बढ़ रहा है, वैसे-वैसे घर में बचे हुए सिर्फ 9 सदस्य ही नहीं, बल्कि उनके फैंस भी काफी एक्टिव हो गए हैं। अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को सलमान खान के कंट्रोवर्शियल शो का विनर बनाने के लिए दर्शक जी-तोड़ कोशिश कर रहे हैं।

ये शो अपने 12वें वीक में पहुंच चुका है, जहां गौरव खन्ना के एक फैसले से उनके साथ-साथ घर में बचे हुए 8 कंटेस्टेंट्स भी नॉमिनेशन में आ चुके हैं। मृदुल तिवारी के मिड वीक एविक्शन के बाद अब कौन से कंटेस्टेंट पर कम वोट्स के साथ मंडरा रहा है सबसे ज्यादा खतरा, चलिए आपको बताते हैं। फिनाले से चार हफ्ते दूर इस शो से अब लगातार शॉकिंग एलिमिनेशन हो रहे हैं। नॉमिनेशन टास्क के बाद अब इस वीक की वोटिंग लिस्ट भी सामने आ चुकी है और मृदुल तिवारी के बाद जिस कंटेस्टेंट के शो से आउट होने के सबसे ज्यादा चांस हैं, वह शहनाज गिल के भाई शहबाज बदेशा हैं, जिन्हें अभी तक सबसे कम वोट्स मिले हैं। सोशल मीडिया पर बिग बॉस 19 की एक वोटिंग लिस्ट सामने आई है, जिसमें 9 नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में शहबाज को सिर्फ 2 परसेंट वोट्स मिले हैं और वह इस वक्त सबसे पीछे चल रहे हैं। उनके अलावा जो बॉटम 3 में हैं वह कुनिका सदानंद हैं, जिन्हें अब तक 3 परसेंट वोट्स मिले हैं और दूसरे अमाल मलिक हैं, उन्हें भी 3 परसेंट लोगों ने वोट्स किया है। इनमें से जिस कंटेस्टेंट को 12वें वीक में दर्शकों ने सबसे ज्यादा वोट्स देकर बिग बॉस 19 की ट्रॉफी के और भी नजदीक पहुंचाया है, वह गौरव खन्ना हैं, जिन्हें 24 परसेंट वोट्स मिले हैं। हालांकि, फरहाना भी उन्हें टफ फाइट दे रही हैं, क्योंकि उन्हें 23 परसेंट वोट्स मिले हैं। उसके बाद अशनूर कौर, प्रणित मोरे, तान्या मित्तल और मालती चहर है, जो वोटिंग लिस्ट में अभी सेफ चल रहे हैं। आपको बता दें कि इस हफ्ते शहबाज घर के कैप्टन हैं। हालांकि, बिग बॉस ने उनसे नॉमिनेशन वापस नहीं लिया है।