Tuesday, 15 September 2026 | 2:22 AM
मनोरंजन

सलमान खान को बड़ी राहत: एफएसएल जांच के लिए नहीं आना पड़ेगा कोटा, 14 जुलाई को होगी अगली सुनवाई

राजश्री पान मसाला के कथित भ्रामक विज्ञापन से जुड़े मामले में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को फिलहाल बड़ी राहत मिली है। कोटा की उपभोक्ता अदालत (कंज्यूमर कोर्ट) में मंगलवार को हुई सुनवाई के दौरान अभिनेता की ओर से पेश किए गए प्रार्थना पत्र और राजस्थान हाईकोर्ट के स्थगन आदेश (स्टे) को अदालत ने स्वीकार कर ल
Share:
सलमान खान को बड़ी राहत: एफएसएल जांच के लिए नहीं आना पड़ेगा कोटा, 14 जुलाई को होगी अगली सुनवाई
Read in your preferred language.

राजश्री पान मसाला के कथित भ्रामक विज्ञापन से जुड़े मामले में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को फिलहाल बड़ी राहत मिली है। कोटा की उपभोक्ता अदालत (कंज्यूमर कोर्ट) में मंगलवार को हुई सुनवाई के दौरान अभिनेता की ओर से पेश किए गए प्रार्थना पत्र और राजस्थान हाईकोर्ट के स्थगन आदेश (स्टे) को अदालत ने स्वीकार कर लिया। इसके साथ ही फिलहाल सलमान खान को एफएसएल जांच के लिए कोटा में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने की आवश्यकता नहीं होगी। मामले की सुनवाई के दौरान सलमान खान की ओर से कंपनी के अधिवक्ता ने अदालत में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करते हुए पूर्व आदेश पर रोक लगाने की मांग की। साथ ही राजस्थान हाईकोर्ट से प्राप्त स्थगन आदेश की प्रति भी अदालत के समक्ष पेश की गई। अदालत ने दोनों दस्तावेजों को रिकॉर्ड पर लेते हुए अगली सुनवाई की तारीख 14 जुलाई निर्धारित की है।