Monday, 14 September 2026 | 10:43 PM
India

फर्रुखाबाद में आबकारी विभाग का बड़ा अभियान, 15 लीटर अवैध कच्ची शराब और 100 किलो लहन बरामद

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 2 जून 2026 जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग का विशेष प्रवर्तन अभियान लगातार जारी है। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देशों तथा जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर के आदेशों के अनुपालन में मंगलवार को जिले के विभिन्न क्षेत
Share:
फर्रुखाबाद में आबकारी विभाग का बड़ा अभियान, 15 लीटर अवैध कच्ची शराब और 100 किलो लहन बरामद
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 2 जून 2026 जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग का विशेष प्रवर्तन अभियान लगातार जारी है। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देशों तथा जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर के आदेशों के अनुपालन में मंगलवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सघन जांच एवं छापेमारी की गई।

जिला आबकारी अधिकारी जी.पी. गुप्ता के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 सुधांशु चौधरी ने विभागीय टीम के साथ कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम श्यामनगर में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान टीम ने 15 लीटर अवैध कच्ची शराब और लगभग 100 किलोग्राम लहन बरामद किया। बरामद लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया तथा संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई की गई।

अभियान के तहत कायमगंज क्षेत्र में संचालित शराब दुकानों का भी औचक निरीक्षण किया गया। रायपुर खास और कम्पिल स्थित कम्पोजिट एवं देशी शराब दुकानों की गहन जांच करते हुए अधिकारियों ने स्टॉक रजिस्टर, बिक्री अभिलेख, ऑनलाइन भुगतान व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता का परीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उपलब्ध मदिरा स्टॉक का अभिलेखों से मिलान किया गया। अधिकारियों ने अनुज्ञापियों को सभी अभिलेख अद्यतन रखने और शासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी गई कि किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

जिला आबकारी अधिकारी जी.पी. गुप्ता ने कहा कि जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण, बिक्री और परिवहन के विरुद्ध शून्य सहनशीलता की नीति के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि अवैध शराब से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन या आबकारी विभाग को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध मदिरा के खिलाफ यह अभियान आगे भी निरंतर और सघन रूप से जारी रहेगा तथा कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।